Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : राहुल ने भगवान कामतानाथ के दर्शन किए

Published

on

राहुल

Loading

राहुलचित्रकूट| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार दोपहर यहां कामदगिरि में विराजमान भगवान कामतानाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन किए। इसके पहले उन्होंने आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव साकेत बिहारी मिश्र ने कहा कि राहुल गुरुवार देर रात चित्रकूट जिला मुख्यालय के निरीक्षण भवन पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।

मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी ने दोपहर में कामदगिरि परिक्रमा में विराजमान भगवान कामतानाथ मंदिर में दर्शन किए। इससे पूर्व उन्होंने चित्रकूट जिले की आन्दोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया।

मिश्र ने कहा कि राहुल इसके बाद सीतापुर के पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित ‘खाट’ पंचायत को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह बांदा जिले के बदौसा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विश्वेश्वर जी के घर में भोजन करेंगे, जिसके बाद वह अतर्रा कस्बे में आयोजित खाट पंचायत को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending