Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस

Published

on

Loading

चंडीगढ़| चंडीगढ़ में शनिवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। यहां रविवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि कड़कड़ाती ठंड से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ ठिठुर गया है। अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान दो और चार डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। घने कोहरे के चलते रविवार सुबह पंजाब के कुछ इलाकों में दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम हो गई। लुधियाना और पटियाला में दृश्यता 50 मीटर से भी कम थी।

कोहरे और शीतलहर के चलते पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सामान्य जनजीवन प्रभावित है। ज्यादातर कस्बे और शहर घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं, जिससे सड़क एवं रेल यातायात प्रभावित हुआ है। अमृतसर में शनिवार इस महीने का सबसे सर्द दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से आठ डिग्री कम है। यहां रविवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा।

चंडीगढ़ में शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। पंजाब और हरियाणा के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान 13 और 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया था। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक शीत लहर और कोहरे की यही स्थिति बनी रहेगी।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending