Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रियो ओलम्पिक : पदक तालिका

Published

on

पदक तालिका

Loading

पदक तालिकारियो डी जेनेरियो| ब्राजील की मेजबानी में ओलम्पिक खेलों-2016 का तीसरा दिन जारी है और हमेशा की तरह अमेरिका ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वहीं भारत को अभी भी अपने पहले पदक का इंतजार है, जबकि 17 फरवरी 2008 को सर्बिया से स्वतंत्र होने के बाद पहली बार स्वतंत्र देश के रूप में ओलम्पिक खेलों में हिस्सा ले रहे कोसोवो ने एक स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है।

पदक तालिका -:

1. अमेरिका (3 स्वर्ण, 5 रजत, 4 कांस्य)

2. इटली (3 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य)

3. चीन (3 स्वर्ण, 2 रजत, 3 कांस्य)

4. आस्ट्रेलिया (3 स्वर्ण, 0 रजत, 3 कांस्य)

5. दक्षिण कोरिया (2 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य)

6. हंगरी (2 स्वर्ण, 0 रजत, 0 कांस्य)

7. रूस (1 स्वर्ण, 2 रजत, 3 कांस्य)

8. ब्रिटेन (1 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य)

9. स्वीडेन (1 स्वर्ण, 0 रजत, 1 कांस्य)

10. जापान (1 स्वर्ण, 0 रजत, 6 कांस्य)

नेशनल

जानिए कौन हैं वो चार लोग, जिन्हें पीएम मोदी ने नामांकन के लिए अपना प्रस्तावक चुना

Published

on

Loading

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के काल भैरव मंदिर में दर्शन करने के बाद अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पीएम मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल किया है। पीएम मोदी के नामांकन में गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत 20 केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। इसके अलावा 12 राज्यों के सीएम भी शामिल हुए। पीएम मोदी के नामांकन के दौरान उनके साथ चार प्रस्तावक भी कलेक्ट्रेट में मौजूद रहे।

इनमें एक पुजारी, दो ओबीसी और एक दलित समुदाय के व्यक्ति का नाम है। दरअसल पीएम मोदी के नामांकन के दौरान चार प्रस्तावक मौजूद रहे। इनमें पहला नाम आचार्य गणेश्वर शास्त्री का है, जो कि पुजारी हैं। इसके बाद बैजनाथ पटेल पीएम मोदी के नामांकन के दौरान प्रस्तावक बने, जो ओबीसी समुदाय से आते हैं। वहीं लालचंद कुशवाहा भी पीएम के नामांकन में प्रस्तावक के तौर पर शामिल हुए। ये भी ओबीसी समाज से आते हैं। पीएम मोदी के प्रस्तावकों में आखिरी नाम संजय सोनकर का भी है, जो कि दलित समुदाय से हैं।

चुनाव में प्रस्तावक की भूमिका अहम होती है। ये ही वे लोग होते हैं, जो किसी उम्मीदवार के नाम का प्रस्ताव रखते हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, प्रस्तावक वे स्‍थानीय लोग होते हैं, जो किसी उम्मीदवार को चुनाव लड़ने के लिए अपनी ओर से प्रस्तावित करते हैं। आमतौर पर नामांकन के लिए किसी महत्वपूर्ण दल के वीआईपी कैंडिडेट के लिए पांच और आम उम्मीदवार के लिए दस प्रस्तावकों की जरूरत होती है।

Continue Reading

Trending