Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रियो ओलम्पिक : पदक तालिका में शीर्ष पर है अमेरिका

Published

on

पदक तालिका

Loading

रियो ओलम्पिकरियो डी जेनेरियो| रियो ओलम्पिक में अब तक हुए मुकाबलों में सबसे अधिक पदक जीतने वाली सूची में अमेरिका शीर्ष पर है। इस पदक तालिका में पहले 10 देशों में अमेरिका, चीन, आस्ट्रेलिया, इटली और दक्षिण कोरिया, हंगरी, रूस, ब्रिटेन, स्वीडन और जापान शामिल हैं।

और पढ़ें: रियो ओलम्पिक (साइकिलिंग) : ब्रेगेन ने कायम रखी नीदरलैंड्स की बादशाहत

अमेरिका के पास अब तक कुल 12 पदक हैं, जिनमें से तीन स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक हैं। इसके अलावा, चीन के पास आठ (3 स्वर्ण, 2 रजत, 3 कांस्य), आस्ट्रेलिया के पास छह (3 स्वर्ण, 3 कांस्य), इटली के पास सात (2 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य) और दक्षिण कोरिया के पास पांच (2 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य) पदक हैं।

इटली के पास आस्ट्रेलिया के मुकाबले स्वर्ण पदक कम हैं और इस कारण वह पदक तालिका में पीछे है।

दक्षिण कोरिया के बाद अन्य पांच देशों में हंगरी (2 स्वर्ण), रूस (1 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य), ब्रिटेन (1 स्वर्ण, 1 रजत), स्वीडन (1 स्वर्ण, 1 रजत), जापान (1 स्वर्ण, 6 कांस्य) हैं।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending