Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

Published

on

लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

Loading

लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगितनई दिल्ली| लोकसभा में सोमवार को मध्य प्रदेश से सांसद दलपत सिंह परस्ते और छह अन्य पूर्व सांसदों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। परस्ते का एक जून को निधन हो गया था। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मध्य प्रदेश के शहडोल से सांसद परस्ते और नील ओब्रायन सहित छह अन्य पूर्व सासंदों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी। नील 11वीं लोकसभा के सदस्य थे।

सदन ने प्रभुलाल रावत (आठवीं और 10वीं लोकसभा), शकीलुर रहमान (नौंवी), प्रवीण राष्ट्रपाल (13वीं), के.अनिरुद्धन (चौथी) और रुद्र माधव रे (15वीं) को श्रद्धांजलि दी।

सदन में दिवंगतों के सम्मानस्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित मंत्रिमंडल के अन्य नए सदस्यों से सदन को परिचित कराया।

मेघालय के तुरा से नेशनल पीपुल्स पार्टी के कॉनराड संगमा ने भी सोमवार को सांसद के रूप में शपथ ली।

संगमा के पिता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी.ए.संगमा का मार्च 2016 में निधन हो गया था, जिसके बाद तुरा सीट खाली हो गई थी।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending