Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रोजाना पिता को याद करती हूं : माधुरी

Published

on

रोजाना पिता को याद करती हूं : माधुरी

Loading

रोजाना पिता को याद करती हूं : माधुरीमुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने बताया कि वह रोजाना अपने दिवंगत पिता शंकर दीक्षित को याद करती हैं। अभिनेत्री वर्तमान में डांस रियलिटी शो ‘सो यू थिंक यू केन डांस अब इंडिया की बारी’ में टेरेंस लुईस और बॉस्को मार्टिस के साथ निर्णायक मंडल की सदस्य हैं।

शो में ऑल स्टार कोरियोग्राफर सिद्धेश के साथ प्रतियोगी आर्यन पत्र की प्रस्तुति देखने के बाद तीनों निर्णायक और अभिनेता रितेश देशमुख भावुक हो गए।

इस प्रस्तुति में पिता के छिपे प्यार को दिखाया गया है, जो लोग भूल जाते हैं।

माधुरी ने कहा, “पिता-बच्चों का रिश्ता बेहद खूबसूरत है। प्रस्तुति के माध्यम से समाज में पिता की भूमिका को खूबसूरती से दिखाया गया है। प्रत्येक परिवार में पिता मुखिया होते हैं। वह ताकत का स्तंभ हैं और सभी उन पर निर्भर होते हैं।”

उन्होंने कहा, “बहुत-बार बच्चे भूल जाते हैं कि उनके पिता ने उनके लिए क्या किया है। बच्चों को अपने माता-पिता की देखभाल करनी चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए। मैं अपने पिता को रोजाना याद करती हूं लेकिन, आज (आर्यन की प्रस्तुति देखने के बाद) मैं उन्हें और भी याद कर रही हूं। आर्यन ने बहुत खूबसूरती से प्रस्तुति दी।”

‘सो यू थिंक यू केन डांस अब इंडिया की बारी’ का प्रसारण एंडटीवी चैनल पर होता है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending