Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ढाका में मारे गए जापानी नागरिकों के शव टोक्यो पहुंचे

Published

on

ढाका में मारे गए जापानी नागरिकों के शव टोक्यो पहुंचे

Loading

ढाका में मारे गए जापानी नागरिकों के शव टोक्यो पहुंचेटोक्यो| बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक कैफे में आतंकवादी हमले के में मारे गए सात जापानी नागरिकों के शवों के साथ विमान मंगलवार को टोक्यो पहुंच गया। जापान की समाचार एजेंसी एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान सुबह लगभग 5.50 बजे हानेदा हवाईअड्डे पर उतरा।

विमान में सात पीड़ितों, उनके परिवार के सदस्य और जिन कंपनियों में मृतक काम करते थे, उनके अधिकारी सवार हैं।

मृतकों में से तीन माकोतो ओकामुरा (32), युको साकाई (42) और रूई शिमोदरा (27) हैं। सभी टोक्यो की कंसलटेटिंग कंपनी अल्मेक कॉर्पोरेशन के कर्मचारी हैं।

अन्य मृतकों में हीदेकी हाशीमोतो (65), नोबूहिरो कुरोसाकी (48) और हिरोशी तानाका (82) है। ये ओरिएंटल कंसल्टेंट्स ग्लोबल के कर्मचारी थे। कोयो ओगासावरा (56) काताहिरा एंड इंजीनियर्स इंटरनेशनल का कर्मचारी था।

जापान के विदेश मंत्री फुमियो किशीदा और उप मुख्य कैबिनेट सचिव कोइची हागीउदा फूल अर्पण करने के लिए हवाईअड्डे पर मौजूद थे।

इस हमले में जीवित बच गए तामाओकी वातान्बे भी वापस लौट आए। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इस हमले में ढाका के होली आर्टिजन बेकरी में कुल 20 लोगों को बंधक बनाया गया था, जिन्हें बाद में मौत के घाट उतार दिया गया। इसमें इटली के नौ, बांग्लादेश के दो, अमेरिका और भारत का एक-एक नागरिक और जापान के सात नागरिक हैं। इसमें दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending