Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्राजील की अदालत ने व्हाट्स एप पर जुर्माना लगाया

Published

on

ब्राजील की अदालत ने व्हाट्स एप पर जुर्माना लगाया

Loading

ब्राजील की अदालत ने व्हाट्स एप पर जुर्माना लगाया

साओ पाउलो। ब्राजील की अदालत ने अमेरिकी सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्स एप पर पुलिस द्वारा मांगे गए संदेशों को सौंपने से इनकार करने पर फेसबुक फंड में जमा करीब 60 डॉलर की रकम जब्त करने का आदेश दिया है। ब्राजील की समाचार वेबसाइट ‘जी1’ ने कहा कि ब्राजील की पुलिस ने व्हाट्स एप से अंतर्राष्ट्रीय कोकीन तस्करी के एक मामले में शामिल संदिग्ध डीलरों के संदेशों की कई बार मांग की थी।

स्थानीय रपटों के मुताबिक, अमेरिकी कंपनी इस साल की शुरुआत में पुलिस के आदेश पर प्रतिक्रिया करने में विफल रही है, इसलिए उत्तरी राज्य पराना की एक अदालत ने गुरुवार को फेसबुक के खाते में 61 लाख डॉलर राशि को जब्त करने का आदेश दिया।

वहीं ब्राजील में इसी मामले पर मई महीने में व्हाट्स एप की सेवाओं पर 72 घंटों के लिए रोक लगा दी गई थी। तब फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष मार्क जुकरबर्ग ने इसके खिलाफ ब्राजील के लोगों से विरोध जताने का आग्रह किया था।

फेसबुक के संस्थापक ने हालांकि अभी तक इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending