अन्तर्राष्ट्रीय
चीन में बस दुर्घटना, 26 लोगों की मौत
![चीन के तिआनजिन, बस रेलिंग से टकराई, 26 लोगों की मौत](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2016/07/accident-logo.jpg)
तिआनजिन। चीन के तिआनजिन में एक बस के रेलिंग से टकराकर खाई में गिर जाने से शुक्रवार को 26 लोगों की मौत हो गई। तिआनजिन के आपातकाल प्रतिक्रिया कार्यालय की जारी बयान के मुताबिक, तिआनजिन-जिशियान एक्सप्रेसवे के बाओडी सेक्शन पर 30 लोगों को लेकर जा रही कोच रेलिंग को तोड़कर खाई में जा गिरी।
बयान के मुताबिक, चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया था, जिस वजह से यह घटना हुई। इस हादसे में जिंदा बचने वाले लोगों में टिकट विक्रेता, एक सह चालक और दो यात्री हैं, जिन्हें हल्की चोटें आई है। बस हेबेई के शिंगताई से लियाओनिंग प्रांत के शेन्यांग जा रही थी।
अन्तर्राष्ट्रीय
अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/06/us-shooting-10.jpg)
अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।
बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।
जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।
-
ऑफ़बीट2 days ago
गर्मी की वजह से स्किन एलर्जी, दाने और रैशेज हैं तो इन तरीकों से मिल सकती है निजात
-
नेशनल2 days ago
सुनीता केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस, अदालत की सुनवाई वाली प्रक्रिया का वीडियो बनाकर किया था सार्वजनिक
-
नेशनल1 day ago
राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं
-
नेशनल1 day ago
Melody सेल्फी ने इंटरनेट पर मचा दिया तहलका, अकेले इंस्टाग्राम पर अब तक 37 मिलियन से ज्यादा व्यूज
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
अब एडवांस एमआरआई से ही स्लीप एपनिया का चलेगा पता
-
नेशनल2 days ago
सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को किया ढेर
-
खेल-कूद2 days ago
पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप से बाहर, अमेरिका की सुपर-8 में एंट्री
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार