उत्तराखंड
देवभूमि उत्तराखंड में नहीं जीते तो जीत के कोई मायने नहींः शाह
पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही जीत मिलेगी
देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में एक साथ चुनाव होगा। यदि देवभूमि उत्तराखंड में भाजपा नहीं जीतती तो देश में अन्य जगह की जीत कोई मायने नहीं रखती और देवभूमि को जीतने का मूल मंत्र पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्पण होगा।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर भी जमकर प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने आकाश से लेकर पाताल तक घोटाले किए हैं। नैनीताल रोड स्थित वाटिका बैंक्वेट हाल में रविवार को पार्टी की प्रांतीय परिषद बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साफ कहा कि 2017 के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव के लिए कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायकों के संबंध में उन्होंने साफ कहा कि भीतर-बाहर के झगड़े का कोई मतलब नहीं। 2017 में भाजपा उसी पर दांव खेलेगी जिसकी जीत सुनिश्चित लगेगी।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर आए इन पूर्व विधायकों को अपनाने में संकोच न करें। इन विधायकों ने भ्रष्टाचार का साथ न देने के लिए भाजपा का दामन थामा है।
शाह ने यह भी साफ कर दिया कि भाजपा की निगाह 2019 के लोकसभा चुनाव पर है और इस चुनाव में जीत की राह इन्हीं दो राज्यों से होकर गुजरती है। यहां नहीं जीतते हैं तो किसी जीत का महत्व नहीं रह जाता है।
नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए शाह ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि यहां बदरीनाथ, केदारनाथ और हरिद्वार में गंगा मैया के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में विपक्ष की कमजोरी या समाचार पत्रों के समर्थन से जीत नहीं मिलेगी बल्कि यहां जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण से मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश में 1600 राजनीतिक दल हैं लेकिन भाजपा सबसे अलग है।
शाह ने बताया कि वह पहले गुजरात के नारायणपुरा अहमदाबाद के बूथ इंचार्ज थे। पार्टी में समर्पण भावना से काम करने पर उनको आज राष्ट्रीय अध्यक्ष का ओहदा मिला है।
एक घोड़े का उदाहरण देते हुए अमित शाह ने कहा कि जीत की नाल बूथ इंचार्ज को ठोकनी है। यदि नाल बूथ इंचार्ज ने ठोक दी तो जीत को कोई नहीं रोक सकता है। इस बीच, अमित शाह के कहने पर प्रांतीय परिषद के सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्पण भाव से काम करने का संकेत दिया।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यदि आप लोग तैयार हैं तो पार्टी की जीत को कोई नहीं रोक सकता है। जीत मिलेगी तो पार्टी कार्यकर्ता का भी मान बढ़ेगा।
शाह ने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी करीब 2000 की है। इसमें 2000 और जुड़ भी जाते हैं तो फर्क क्या पड़ता है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना जरूरी है।
मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों और किसानों की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया है।
यूएनओ से जुड़े दुनिया के 173 देशों ने भारत के योग का समर्थन किया। चीन से ज्यादा जीडीपी भारत की है। मुद्रा भंडार और विदेशी निवेश प्रधानमंत्री की नीतियों के चलते बढ़ी है। दो साल की सरकार के दौरान चुनाव में महाराष्ट्र और आसाम में पहली बार पार्टी के सीएम बने।
जम्मू-कश्मीर में पहली बार भाजपा का उप मुख्यमंत्री बना। हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में जीत हासिल हुई। अब उत्तराखंड की बारी है। उन्होंने कहा कि बिहार और दिल्ली में बेशक चुनाव हारे पर भाजपा का वोट प्रतिशत घटा नहीं।
उत्तराखंड
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।
रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।
रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
दिल से जुड़ी बीमारियों को न्योता देता है जंक फूड, इन खाद्य पदार्थों से करें परहेज
-
नेशनल1 day ago
जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल, 1 जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत
-
नेशनल1 day ago
मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान, बोले- पाकिस्तान के पास एटम एटम, उसको इज्जत दे भारत
-
नेशनल1 day ago
मणिशंकर अय्यर के पाक प्रेम पर बीजेपी का पलटवार, कही ये बात
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
कन्नौज में राहुल-अखिलेश की संयुक्त रैली, बोले- यूपी में इंडी गठबंधन का तूफान आने वाला है
-
नेशनल1 day ago
महाराष्ट्र के नंदुरबार में बोले PM मोदी- राम को कांग्रेस भारत के विचार के खिलाफ बताती है
-
नेशनल1 day ago
खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
-
नेशनल1 day ago
नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड : दो आरोपियों को उम्रकैद, तीन सबूतों के अभाव में बरी