उत्तराखंड
अमित शाह ने शंखनाद रैली से पूर्व किए बद्री-केदार के दर्शन
देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड में प्रमुख धाम केदारनाथ और बदरीनाथ पहुंचकर दर्शन किए। बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के बाद शाह ने कहा कहा कि 2017 में उत्तराखंड में हमारी सरकार आएगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ाया।
भाजपा अध्यक्ष सुबह आठ बजकर पैंतीस मिनट पर दिल्ली से सीधे केदारनाध धाम पहुंचे। शाह के दौरे के मद्देनजर पार्टी के दिग्गज पहले ही केदारधाम में पहुंचे हुए थे। यहां भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उनकी अगवानी की। इसके बाद अमित शाह भगवान केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे।
भाजपा अध्यक्ष ने लगभग 20 मिनट तक मंदिर में पूजा की। शाह ने नंदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और पूर्व विधायक और भाजपा नेता हरक सिंह रावत मौजूद रहे।
लगभग एक घंटे तक धाम में रहने के बाद शाह 9ः40 बजे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और दूसरे भाजपा नेता दूसरे शाह की अगवनी के लिए हेलीकॉप्टर से पहले ही बदरीनाथ धाम पहुंच गए थे। 11 बजकर 16 मिनट पर अमित शाह हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। धाम में पहुंचने के बाद अमित शाह ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए।
बदरीनाथ में दर्शन के बाद शाह ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कहा कि 2017 में उत्तराखंड में हमारी ही सरकार आएगी। इसलिए कार्यकर्ता पूरे मनोबल के साथ विजय अभियान में जुट जाएं। शाह ने कहा यात्रा मार्ग में आ रही परेशानियों को दूर किया जाएगा। इस दौरान शाह ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
पूर्वनियोजित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार के दिन शाह को ऋषिकेश आना था। यहां परमार्थ निकेतन में गंगा आरती के पश्चात रात्रि विश्राम करना था। शनिवार की सुबह उन्हें पहले केदारनाथ और फिर बद्रीनाथ जाना था। उसके बाद हरिद्वार में दो बजे आयोजित रैली को संबोधित करना था। मगर ऐन वक्त पर शाह के कार्यक्रम में तब्दीली हो गई।
जिसके चलते आज वे सीधे दिल्ली से केदारधाम पहुंचे। वहीं देर रात 12 बजे वे देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस से हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे, जहां रविवार को उन्हें प्रांतीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेना है।
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बद्री-केदार के दर्शन कर जहां पार्टी को मजबूत करने की कोशिश की कामना की जा रही है, वहीं चुनावी शंखनाद के जरिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की भी कोशिश की जा रही है।
अब देखना यह होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका लाभ मिलता है या फिर पार्टी की वही स्थिति देखने को मिलती जो दो माह पहले राज्य में देखने को मिली।
रैली में पहुंचे अमित शाह
हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में हो रही शंखनाद महारैली को संबोधित करने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंच पर पहुंच चुके हैं। मंच पर भाजपा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, भाजपा नेता सतपाल महाराज, विधायक मदन कौशिक, विधायक स्वामी यतीश्वरानंद मौजूद हैं।
इससे पहले मंच से बोलते हुए भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सतपाल महाराज ने कहा कि शंखनाद रैली से भाजपा उत्तराखंड में विजयी शंखनाद करेगी। कांग्रेस के नौ विधायकों के भाजपा में आने का जिक्र करते हुए महाराज ने कहा कि भाजपा की शक्ति बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वह केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन कर सीधे हरिद्वार आए हैं।
इसी दौरान रैली स्थल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता रैली मैदान के बाहर काले झंडे लेकर विरोध करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता सचिन चैधरी, हिमांशु बहुगुणा समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
उत्तराखंड
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।
रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।
रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
दिल से जुड़ी बीमारियों को न्योता देता है जंक फूड, इन खाद्य पदार्थों से करें परहेज
-
नेशनल2 days ago
मणिशंकर अय्यर के पाक प्रेम पर बीजेपी का पलटवार, कही ये बात
-
नेशनल2 days ago
जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल, 1 जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत
-
नेशनल2 days ago
मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान, बोले- पाकिस्तान के पास एटम एटम, उसको इज्जत दे भारत
-
नेशनल2 days ago
महाराष्ट्र के नंदुरबार में बोले PM मोदी- राम को कांग्रेस भारत के विचार के खिलाफ बताती है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
कन्नौज में राहुल-अखिलेश की संयुक्त रैली, बोले- यूपी में इंडी गठबंधन का तूफान आने वाला है
-
नेशनल2 days ago
खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
-
नेशनल1 day ago
सीएम केजरीवाल ने पत्नी संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में की पूजा, भगवंत मान भी रहे मौजूद