Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ईयू जनमत संग्रह : वेल्स में ब्रेक्सिट ने बनाई बढ़त

Published

on

ईयू जनमत संग्रह, वेल्स, ब्रेक्सिट ने बनाई बढ़त, ब्रेक्सिट के पक्ष में वोट

Loading

ईयू जनमत संग्रह, वेल्स, ब्रेक्सिट ने बनाई बढ़त, ब्रेक्सिट के पक्ष में वोट

european union

कारडिफ| ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) में बने रहने या बाहर निकलने को लेकर गुरुवार को कराए गए जनमत संग्रह में वेल्स के मतदाताओं ने ब्रिटेन के ईयू से बाहर निकलने के पक्ष में वोट किया है। जनमत संग्रह के शुक्रवार को जारी नतीजों के अनुसार, मरथर टाइडफिल, न्यूपोर्ट, केरफिली, ब्लेन्यू ग्वेंट और स्वांसी में ब्रेक्सिट के पक्ष में वोट पड़े।

सिर्फ तीन क्षेत्रों केरेडिगन, वेल ऑफ ग्लैमोर्गन और मॉनमाउथशायर ने ईयू में बने रहने के पक्ष में मतदान किया। वेल्स में 71.7 प्रतिशत मतदान रहा। वेल्स में फ्लिंटशायर के कोन्नाह क्वे में नतीजों की घोषणा से पहले वेल्स के नतीजे परिषदों के आधार पर घोषित किए जाएंगे।

नेशनल

अखिलेश यादव ने दी बीजेपी को चेतावनी, कहा- वोट डालने से किसी को रोका तो

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। यूपी की 13 सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं। इसमें कन्नौज की सीट भी शामिल है जिसपर अखिलेश यादव चुनावी ताल ठोंक रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा के लिए चेतावनी जारी की है। अखिलेश यादव ने भाजपा को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि भाजपा जनता के रास्ते में न आए, वोट डालने से किसी को न रोके। सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश यादव ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर भाजपा को चेतावनी दी है।

ये है अखिलेश यादव का पोस्ट

भाजपा को चेतावनी है कि वो जनता के रास्ते में न आए। वोटर को वोट डालने से रोकना भी एक अपराध हैं। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करके लोगों को वोट डालने से रोकने का जो षड्यंत्र कर रही है, उसके बारे में जनता को पता चल गया है। भाजपाई असामाजिक तत्व की तरह हिंसा पर उतारू हैं।

सपा के समर्थक हर ज़ुल्म और हिंसा सहकर भी अपना वोट डालेंगे। कल जब कन्नौज और बाक़ी सभी सीटों पर दसों लाख लोग भाजपा को हराने निकलेंगे, तो देखते हैं भाजपा कितना दल-बल लगाकर कितनों को रोक पाती है। भाजपा के चुनावी घपलों की पोल खुल चुकी है, और भाजपा के अंदर आपस में ही आरोप-प्रत्यारोपण का दौर शुरू हो चुका है। भाजपा चुनाव बुरी तरह हार रही है। इसीलिए जो कुछ लोग डर या लालच की वजह से भाजपा का साथ दे भी रहे थे, वो भी जनता का आक्रोश देखकर पीछे हट गये हैं।

जनता गुप्त तरह से अपराधी प्रवृत्ति के लोगों और बेईमान अधिकारियों के वीडियो और नाम-फ़ोटो लेने को तैयार बैठी है। सरकार बदलते ही सबको चिन्हित करके, उन सबको उनके अपराध की सज़ा दी जाएगी। जनता की जान की दुश्मन बनी भाजपा सरकार का साथ देने वाले ऐसे लोग अपने ही लोगों को मुँह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। बेख़ौफ़ वोट डालने बाहर आएं, और इंडिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी, कांग्रेस व अन्य प्रत्याशियों को जिताएं।

Continue Reading

Trending