Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान : सड़क दुर्घटना में 6 मरे

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान में शुक्रवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। रेडियो पाकिस्तान ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि खैबर पख्तून्ख्वा प्रांत के एबटाबाद शहर में एक बस गड्ढ़े में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

वहीं, पंजाब प्रांत के फैसलाबाद शहर में एक दुर्घटना में दो वाहन चालकों की मौत हो गई। दुर्घटना का कारण घने कोहरे के कारण कम दृश्यता का होना बताया जा रहा है।

बलूचिस्तान प्रांत के हब टाउन में यात्री गाड़ी पलट गई। इस दुर्घटना में 15 से अधिक लोग घायल हो गए।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending