Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘उड़ता पंजाब’ करीब 2,000 सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Published

on

'उड़ता पंजाब' करीब 2,000 सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Loading

'उड़ता पंजाब' करीब 2,000 सिनेमाघरों में रिलीज होगी

मुंबई| अभिषेक चौबे निर्देशित आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के निर्माताओं ने मंगलवार को कहा कि फिल्म ‘बड़े पैमाने’ पर रिलीज की जाएगी। इसे करीब 2,000 सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्माण एकता कपूर की ‘बालाजी मोशन पिक्च र्स’ और अनुराग कश्यप, विकास बहल, मधु मंतेना आदि की ‘फैंटम पिक्च र्स’ ने मिलकर किया है।

एकता ने एक संवाददाता सम्मेलन में फिल्म की रिलीज योजना के बारे में पूछे जाने पर कहा, “टीमों-फैंटम, बालाजी ने मिलकर काम किया है और हमारे पास बढ़िया फिल्म वितरक हैं, जिन्होंने इस पूरे विवाद के दौरान हमारा साथ दिया। मुझे लगता है कि हम फिल्म को उसी तरह रिलीज करेंगे, जिसकी यह हकदार है और जिसकी इसे जरूरत है।”बालाजी मोशन पिक्चर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमन गिल ने कहा, “फिलहाल यह कहना जल्दबाजी है, लेकिन इसे शायद 2,000 सिनेमाघरों या इससे भी ज्यादा में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल यही प्रयास है। इस पर कल तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।”

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending