Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हिमाचल में बसों की हड़ताल से यात्री परेशान

Published

on

हिमाचल में बसों की हड़ताल से यात्री परेशान

Loading

हिमाचल में बसों की हड़ताल से यात्री परेशान

शिमला| हिमाचल प्रदेश में रोडवेज बसों की हड़ताल के कारण मंगलवार को यात्रियों, खासकर पर्यटकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारी सोमवार रात से दो दिनी हड़ताल पर हैं, जिसमें 2,500 से ज्यादा बसें हैं। वे अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों को नियमित करने तथा पेंशन लाभों सहित कई अन्य मांगें कर रहे हैं।

एचआटीसी के कर्मचारियों ने बताया कि राज्य में हिमाचल रोडवेज की बसें नहीं चल रही हैं। हालांकि पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड की रोडवेज बसें चल रही हैं, लेकिन उनमें बहुत भीड़ है। एचआरटीसी के अधिकारियों के मुताबिक, हड़ताली कर्मचारी बुधवार रात से काम शुरू करेंगे।

राज्य उच्च न्यायालय ने सोमवार को रोडवेजकर्मियों को हड़ताल वापस लेने के लिए कहा था। साथ ही राज्य सरकार से भी कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने को कहा था। न्यायालय ने राज्य के परिवहन प्रधान सचिव और एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक से संयुक्त बैठक कर कर्मचारियों की वैध समस्याओं का 20 जून तक निपटारा करने को कहा था। न्यायालय ने उसी दिन मामले की अगली सुनवाई सुनिश्चित की है। राज्य के परिवहन मंत्री ने जी.एस. बाली ने एक बयान में कहा कि कर्मचारियों की लगभग 90 प्रतिशत मांगें स्वीकार की जा चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending