Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राज्यसभा चुनाव : कटारे को डाक मतपत्र जारी करने का आदेश

Published

on

राज्यसभा चुनाव : कटारे को डाक मतपत्र जारी करने का आदेश

Loading

राज्यसभा चुनाव : कटारे को डाक मतपत्र जारी करने का आदेश

जबलपुर| मध्य प्रदेश की राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 11 जून को होने वाले चुनाव में मुंबई में इलाज करा रहे नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे डाक मतपत्र के जरिए मतदान कर सकेंगे। उच्च न्यायालय की एकल खंडपीठ ने गुरुवार को चुनाव आयोग को डाक मतपत्र जारी करने का आदेश दिया। कटारे का इन दिनों मुंबई में इलाज चल रहा है। वह भोपाल आकर राज्यसभा के चुनाव के लिए होने वाले मतदान में हिस्सा लेने की स्थिति में नहीं हैं। चुनाव आयोग द्वारा कटारे को डाक मतपत्र जारी करने से इनकार के बाद कांग्रेस ने उच्च न्यायालय जबलपुर का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एस. के. गंगेले ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वह कटारे के लिए डाक मतपत्र जारी करे।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने बातचीत में कटारे को डाक मतपत्र जारी किए जाने के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश की पुष्टि की।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending