Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सूडान से संरा अधिकारियों के निष्कासन की आलोचना

Published

on

Loading

संयुक्त राष्ट्र| संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने इस वैश्विक संस्था के अधिकारयों को सूडान से निष्कासित करने की वहां के सरकार के फैसले की गुरुवार को आलोचना की। बान के प्रवक्ता की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अनुरूप कार्यो के निष्पादन के लिए सूडान भेजे गए कर्मचारियों पर प्रतिबंध लगाने को स्वीकार नहीं किया जा सकता।”

बान ने सूडान की सरकार से तुरंत इस फैसले को वापस लेने की अपील करते हुए उसे देश में मौजूद संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों से सहयोग करने के लिए कहा।

सूडान ने संयुक्त राष्ट्र के जिन दो अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें अली अल-जतारी और वोने हेले शामिल हैं। अली मानवीय कार्यो के समन्वयक हैं तो वोने सूडान में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के निदेशक हैं।

सूडान ने संयुक्त राष्ट्र के दो अधिकारियों के निष्कासन से पहले शांति रक्षक दल को पश्चिमी दारफुर के उस स्थान पर जाने से भी रोक दिया था, जहां करीब 200 महिलाओं और लड़कियों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की रपटें आ रही हैं।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संघर्षरत दारफुर क्षेत्र में सरकारी सुरक्षा बलों और सशस्त्र विद्रोहियों के बीच संघर्ष में वर्ष 2014 में अब तक करीब तीन लाख 85 हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending