Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

न्यूजीलैंड में बढ़ रही बेघरों की तादाद

Published

on

न्यूजीलैंड में बढ़ रही बेघरों की तादाद

Loading

न्यूजीलैंड में बढ़ रही बेघरों की तादादवेलिंग्टन। न्यूजीलैंड में बेघर लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को प्रकाशित एक अध्ययन का आंकड़ा देश के बिगड़ते आवास संकट को दर्शाता है। न्यूजीलैंड की ओटैगो यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों के अनुसार, 2013 की नवीनतम जनगणना में पता चला है कि न्यूजीलैंड के प्रति 100 लोगों में एक व्यक्ति के पास अपना घर नहीं है, जबकि 2006 में यह संख्या प्रति 120 में एक और 2001 में 130 में एक थी।

शोधार्थी डॉक्टर केट अमोर ने बताया, “न्यूजीलैंड में आवास संकट की स्थिति जनसंख्या के अनुपात और सांख्यिकी दोनों ही मामलों में ही खराब होती जा रही है। यह आंकड़ा 2001-06 की अवधि की तुलना में 2006-13 के बीच तेजी से बढ़ा है।”

उन्होंने कहा, “बेघर 100 लोगों में 70 लोग संयुक्त परिवारों और मित्रों के साथ बेहद भीड़भाड़ वाले घरों में रह रहे हैं, वहीं 20 लोग छोटे-मोटे होटलों या शिविरों तथा 10 लोग सड़कों और कारों में रहने को मजबूर हैं। इन सभी लोगों को तत्काल किफायती आवासों की जरूरत है।”

उन्होंने कहा कि सरकार को अच्छी गुणवत्ता और कम लागत के घरों वाली एक व्यापक आवास रणनीति की जरूरत है, जो निजी आवास निर्माणकर्ता नहीं उपलब्ध करा पाते हैं।

न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में अगले 12 महीनों में घरों की औसत कीमतों में 10 लाख न्यूजीलैंड डॉलर ( 6,83,100 डॉलर) की बढ़ोत्तरी का अनुमान जताया गया है।

न्यूजीलैंड के रिजर्व बैंक ने कई बार चेतावनी दी है कि ऑकलैंड में बढ़ती घरों की कीमतें देश की वित्तीय स्थिरता के लिए खतरनाक हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending