Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कश्मीर : कांग्रेस, नेकां के विधायकों का विधानसभा से बहिर्गमन

Published

on

Loading

कश्मीर : कांग्रेस, नेकां के विधायकों का विधानसभा से बहिर्गमनश्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) के विधायकों ने 2014 के बाढ़ पीड़ितों के लिए अपार्यप्त राहत के खिलाफ शनिवार को सदन का बहिर्गमन कर दिया। विपक्षी सदस्य सितम्बर, 2014 में आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों को सहायता पहुंचाने में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार की कथित विफलता के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

विधानसभा अध्यक्ष कविंदर गुप्ता द्वारा सदन में शांति बनाए रखने की अपील के तुरंत बाद कांग्रेस और नेकां के सदस्य सरकार विरोधी नारे लगाने लगे।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को सदन में अपने संबोधन में पीडीपी और भाजपा की गठबंधन सरकार पर हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया था।

उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को महबूबा मुफ्ती से कहा था, “नई दिल्ली ने सिर्फ आपको शुभकामनाएं दी हैं और कुछ नहीं।”

बाढ़ पीड़ितों को सहायता पहुंचाने में सरकार की विफलता के विपक्ष के आरोपों और कश्मीरी पंडितों और पूर्व सैनिकों के लिए घाटी में पृथक कॉलोनी बनाने में सरकार की कथित मिलीभगत का महबूबा सदन में शनिवार को जवाब दे रही हैं।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending