Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान हवाईअड्डे पर कोरिया के विमान में आग लगी

Published

on

जापान हवाईअड्डे पर कोरिया के विमान में आग लगी

Loading

जापान हवाईअड्डे पर कोरिया के विमान में आग लगीटोक्यो| जापान के टोक्यो में हानेदा हवाईअड्डे से शुक्रवार कोरिया के यात्री विमान के बाएं इंजन में आग लगने से उड़ान रद्द कर दी गई। इससे लगभग 70,000 लोगों को असुविधा हुई और 400 से अधिक उड़ानें रद्द हुई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बोइंग 777-300 टोक्यो से सियोल जाने वाली थी। रनवे पर विमान के उड़ान भरने से पहले ही बाएं इंजन में आग लगने का पता चला।

विमान में 302 यात्री और चालक दल के 17 सदस्य मौजूद थे। विमान को तुरंत खाली करा लिया गया।

पुलिस का कहना है कि इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि इस घटना में आतकंवादियों का हाथ है, जबकि कोरियाई विमानन कंपनी ने बाद में बयान जारी कर कहा कि इसके कारणों के बारे में जल्द ही पता लगाया जाएगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या, फ्लैट में मिले शव के टुकड़े, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बांग्लादेश के एक सांसद की हत्या कर दी गई है। सांसद की पहचान अनवारुल अजीम के रूप में हुई है। अनवारुल के शव के कुछ टुकड़े कोलकाता स्थित एक फ्लैट से बरामद हुए हैं जहां वो रुके हुए थे। इस मामले में बांग्लादेश में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि ये 2 लोग हत्या करके बांग्लादेश भाग गए। हालांकि अभी तक इस घटना पर बहुत विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

बांग्लादेश की झेनाइदाह -4 निर्वाचन क्षेत्र अनवारुल अजीम पश्चिम बंगाल में इलाज करवाने के लिए आए थे। कोलकाता पुलिस के मुताबिक यह एक सोची-समझी हत्या थी। बांग्लादेश की संसद की वेबसाइट के मुताबिक, अजीम बांग्लादेश अवामी लीग के सदस्य थे। वे तीन बार के सांसद थे। अजीम खुलना डिवीजन के मधुगंज के रहने वाले थे। उनकी पहचान सांसद के इतर बिजनेसमैन और किसान की भी थी।

बांग्लादेशी अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, कोलकाता पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने कहा, “उनके शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया गया था। शरीर के कुछ हिस्सों को कोलकाता के न्यू टाउन में संजीव गार्डन के एक फ्लैट से बरामद किया गया है।

Continue Reading

Trending