Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘द इंटरव्यू’ अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस| फिल्म निर्माण कंपनी सोनी एंटरटेनमेंट के अधिकारियों ने चर्चित फिल्म ‘द इंटरव्यू’ को यूट्यूब मूवीज, गूगल प्ले, माइक्रोसॉफ्ट के एक्सबॉक्स वीडियो सहित विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है। कंपनी ने इसे खुद की वेबसाइट ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीदइंटरव्यू डॉट कॉम’ पर भी रिलीज किया है। वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, फिल्म बुधवार को अपलोड की गई। इसे 5.99 डॉलर में किराए पर लिया जा सकता है। इसके अलावा 14.99 डॉलर में खरीद भी सकते हैं।

सोनी एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) माइकल लिंटन ने कहा, “सोनी का हमेशा से यह इरादा रहा कि एक राष्ट्रीय मंच हो, जिस पर यह फिल्म रिलीज हो।” जेम्स फ्रेंको और सेथ रोगेन अभिनीत ‘द इंटरव्यू’ एक हास्य फिल्म है। यह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की हत्या के काल्पनिक षड्यंत्र के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि यह षड्यंत्र अमेरिका ने रचा है। पूर्व में हैकरों की ओर से मिले धमकी भरे ई-मेल की वजह से सोनी पिक्चर्स ने फिल्म क्रिसमस पर रिलीज करने की योजना रद्द कर दी थी।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending