Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ताइवान में प्रथम महिला राष्ट्रपति ने पद की शपथ ली

Published

on

ताइवान में प्रथम महिला राष्ट्रपति ने पद की शपथ ली

Loading

ताइवान में प्रथम महिला राष्ट्रपति ने पद की शपथ ली

ताइपे| ताइवान की स्वतंत्रता समर्थक डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (पीडीपी) की नेता साई इंग-वेन ने शुक्रवार को देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ ली। समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, साई के शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री ली चुआन के नेतृत्व में उनकी नई सरकार ने भी शपथ ली।

साई ने कहा कि वह चीन के साथ यथास्थिति बनाए रखेंगी लेकिन चीन को ताइवान के लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए। ताइवान की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को संभालने के साथ चीन के साथ संबंध उनकी सबसे बड़ी चुनौती है।

ताइवान के प्रधानमंत्री ली चुआन के मुताबिक, “चीन अपने सारे दांव एक साथ नहीं चलेगा। वह न तो व्यापक दंड प्रक्रियाएं शुरू कर, न ही राजनयिक दृष्टिकोण से अर्थव्यवस्था और पर्यटकों के आगमन पर रोक लगाकर और न ही राजनीतिक रूप से किसी तरह की प्रतिक्रिया देकर और न ही ताइवान के साथ सभी संबंधों को तोड़कर सभी दांव एक साथ चलेगा।”

देश की नई राष्ट्रपति साई (59) ने 16 जनवरी को 56.2 प्रतिशत वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपनी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी एरिक चू को हराया, जिन्हें 31 फीसदी वोट मिले थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending