Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कंगना रनौत मेरी प्रेरणा : ईशानी

Published

on

कंगना रनौत मेरी प्रेरणा, अभिनेत्री ईशानी शर्मा

Loading

कंगना रनौत मेरी प्रेरणा, अभिनेत्री ईशानी शर्मा

kangana ranaut

मुंबई| आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें’ से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने जा रहीं अभिनेत्री ईशानी शर्मा का कहना है कि कंगना रनौत एक ‘स्वनिर्मित अभिनेत्री हैं’ और उन्हें प्रेरित करती हैं। ईशानी ने एक बयान में कहा, “कंगना एक स्वनिर्मित अभिनेत्री हैं जो मुझ जैसी लड़कियों की प्रेरणा हैं, जो ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाना चाहती हैं। वह एक जबर्दस्त अभिनेत्री हैं और उनकी प्रतिभा व उन्हें मिले पुरस्कार उनके बारे में और जिस प्रकार उन्होंने उद्योग में खुद को स्थापित किया है, उस बारे में काफी कुछ कहते हैं।”

उन्होंने कहा, “उनके सफर ने मुझे कड़ी मेहनत करने और मेरे नए धारावाहिक में ‘अनोखी’ के रूप में अपनी छाप छोड़ने की हिम्मत भी दी है।” दिलचस्प बात यह है कि ईशानी भी हिमाचल प्रदेश से ही हैं। स्टार प्लस के धारावाहिक ‘हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें’ में ईशानी दिल्ली की एक युवती अनोखी का किरदार निभाएंगी। अपने किरदार के बारे में ईशानी ने कहा, “अनोखी को उसके अपने एटीएम कहते हैं क्योंकि वह मानती हैं कि केवल पैसा ही दुनिया में हर खुशी खरीद सकता है।”

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending