Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सेंट्रल हॉल में गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि

Published

on

संसद का सेंट्रल हॉल, गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी

Loading

संसद का सेंट्रल हॉल, गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी

HM paid tributes to Gurudev Rabindra Nath Tagore on his birth anniversary at Central Hall in Parliament House today

नई दिल्ली| सांसदों ने रविवार को नोबेल पुरस्कार विजेता कवि, साहित्यकार व दार्शनिक गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर को उनकी 155वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा के एक अधिकारी ने कहा कि इस मौके पर संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी मौजूद रहे। उपस्थित सांसदों को लोकसभा सचिवालय की ओर से गुरुदेव पर प्रकाशित एक पुस्तिका भेंट की गई, जो हिंदी व अंग्रेजी में थी।

12 सितंबर, 1958 को तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने सेंट्रल हॉल में रबींद्रनाथ टैगोर की एक प्रतिमा का अनावरण किया था। गुरुदेव की लोकप्रिय कृतियों में गीतांजलि, गोरा व घरे-बाइरे शामिल हैं।रबींद्रनाथ टैगोर का जन्म मई 1861 को बंगाल में हुआ था और अगस्त 1941 को वह दुनिया को अलविदा कह गए।

नेशनल

अखिलेश यादव ने दी बीजेपी को चेतावनी, कहा- वोट डालने से किसी को रोका तो

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। यूपी की 13 सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं। इसमें कन्नौज की सीट भी शामिल है जिसपर अखिलेश यादव चुनावी ताल ठोंक रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा के लिए चेतावनी जारी की है। अखिलेश यादव ने भाजपा को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि भाजपा जनता के रास्ते में न आए, वोट डालने से किसी को न रोके। सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश यादव ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर भाजपा को चेतावनी दी है।

ये है अखिलेश यादव का पोस्ट

भाजपा को चेतावनी है कि वो जनता के रास्ते में न आए। वोटर को वोट डालने से रोकना भी एक अपराध हैं। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करके लोगों को वोट डालने से रोकने का जो षड्यंत्र कर रही है, उसके बारे में जनता को पता चल गया है। भाजपाई असामाजिक तत्व की तरह हिंसा पर उतारू हैं।

सपा के समर्थक हर ज़ुल्म और हिंसा सहकर भी अपना वोट डालेंगे। कल जब कन्नौज और बाक़ी सभी सीटों पर दसों लाख लोग भाजपा को हराने निकलेंगे, तो देखते हैं भाजपा कितना दल-बल लगाकर कितनों को रोक पाती है। भाजपा के चुनावी घपलों की पोल खुल चुकी है, और भाजपा के अंदर आपस में ही आरोप-प्रत्यारोपण का दौर शुरू हो चुका है। भाजपा चुनाव बुरी तरह हार रही है। इसीलिए जो कुछ लोग डर या लालच की वजह से भाजपा का साथ दे भी रहे थे, वो भी जनता का आक्रोश देखकर पीछे हट गये हैं।

जनता गुप्त तरह से अपराधी प्रवृत्ति के लोगों और बेईमान अधिकारियों के वीडियो और नाम-फ़ोटो लेने को तैयार बैठी है। सरकार बदलते ही सबको चिन्हित करके, उन सबको उनके अपराध की सज़ा दी जाएगी। जनता की जान की दुश्मन बनी भाजपा सरकार का साथ देने वाले ऐसे लोग अपने ही लोगों को मुँह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। बेख़ौफ़ वोट डालने बाहर आएं, और इंडिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी, कांग्रेस व अन्य प्रत्याशियों को जिताएं।

Continue Reading

Trending