Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पश्चिम बंगाल : पहले 2 घंटे में 23 प्रतिशत से अधिक मतदान

Published

on

पश्चिम बंगाल : पहले 2 घंटे में 23 प्रतिशत से अधिक मतदान

Loading

पश्चिम बंगाल : पहले 2 घंटे में 23 प्रतिशत से अधिक मतदान

कोलकाता| पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को जारी छठे एवं आखिरी चरण के मतदान में शुरुआती दो घंटों में 23 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। इस चरण के तहत कूच बिहार और पूर्वी मिदनापुर जिलों की 25 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह नौ बजे तक 23.46 प्रतिशत मतदान हुआ। कूच बिहार में 21.59 प्रतिशत और पूर्वी मिदनापुर में 24.45 प्रतिशत मतदान हुआ।”

कूच बिहार जिले की नौ और पूर्वी मिदनापुर की 16 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। कूच बिहार जिले में 9,000 से अधिक मतदाताओं ने आजादी के बाद पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें से तीन की उम्र 100 साल से अधिक है। इस लिहाज से यह उनके लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा। पूर्वी मिदनापुर में निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं के लिए उनके अनुकूल 4,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए, जहां बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता पहुंचे।

पूर्वी मिदनापुर के मोयना निर्वाचन क्षेत्र मेंमतदान (माकपा) ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर अपने एक एजेंट का घर तोड़ने का आरोप लगाया। इस निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को डराने-धमकाने के लिए तृणमूल के पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

नंदीग्राम में विपक्षी पार्टियों ने तृणमल पर अपने एजेंट को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। इस चरण के तहत 58 लाख से अधिक (58,04,019) योग्य मतदाता हैं, जिनके लिए 6,774 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 170 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, जिनमें से 18 महिलाएं हैं।

चुनाव आयोग चरण में 7,790 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और 621 वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) का इस्तेमाल कर रहा है। पूर्वी मिदनापुर में सभी की आंखें नंदीग्राम पर बनी हुई हैं, जहां 2006-2007 में तत्कालीन वाम मोर्चे की सरकार के विरोध में किसान आंदोलन हुआ था। इस आंदोलन ने राज्य से 34 वर्षो से सत्ता में काबिज वाम मोर्चे को सत्ता से उखाड़ फेंकने में अहम भूमिका निभाई थी। तृणमूल कांग्रेस ने 2011 में कांग्रेस के साथ गठबंधन में 20 सीटें जीती थी। इस बार कांग्रेस का गठबंधन वाम मोर्चे के साथ है।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending