Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल : रोहित और पोलार्ड की तूफानी पारियां, मुंबई ने कोलकाता को दी मात

Published

on

आईपीएल : रोहित और पोलार्ड की तूफानी पारियां, मुंबई ने कोलकाता को दी मात

Loading

आईपीएल : रोहित और पोलार्ड की तूफानी पारियां, मुंबई ने कोलकाता को दी मात

मुंबई| कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 68) और केरन पोलार्ड (नाबाद 51) की उम्दा पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के 24वें मैच में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हरा दिया।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता ने मुंबई को 175 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे मुंबई ने 18 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

रोहित ने अपनी पारी में 49 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, पोलार्ड ने अपनी तूफानी पारी में महज 17 गेंदें खेलीं और छह छक्कों के साथ दो चौके लगाए। दोनों ने पांचवे विकेट के लिए महज पांच ओवरों में 14.40 की औसत से 72 रन जोड़ टीम को दो ओवर पहले जीत दिलाई। रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कोलकाता की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज सुनील नरेन रहे। उन्होंने अपने चार ओवरों में 22 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

कोलकाता ने कप्तान गौतम गंभीर की 45 गेंदों में 59 रनों की पारी जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था कि मदद से 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को उमेश यादव ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर झटका दिया। उन्होंने पार्थिव पटेल (1) को आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद आए अंबाती रायडू ने अपने कप्तान रोहित का साथ दिया और 20 गेंदों में 35 रनों की तेज पारी खेली। रायडू ने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटके से उबारा। रायडू 6.5 ओवर में 67 रनों के कुल स्कोर पर शाकिब अल हसन की गेंद पर पवेलियन लौटे।

इसके बाद, क्रुणाल पंड्या (6) और जोस बटलर (15) बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पवेलियन जा चुके थे। टीम को जीत के लिए 42 गेंदों में 69 रनों की जरूरत थी। रोहित एक छोर संभाले थे और टीम को जीत दिलाने के लिए उन्हें दूसरे छोर से साथ की जरूरत थी। पोलार्ड ने ना सिर्फ रोहित का साथ दिया बल्कि बड़े शॉट खेल उन पर से दबाव कम किया।

उन्होंने आते से ही छक्के-चौके की बरसात शुरू कर दी और जीत के अंतर को लगभग प्रति गेंद पर ला दिया। मुबंई को जीत के लिए 18 गेंदों में 19 रनों की दरकार थी। पोलार्ड ने जयदेव उनादकट द्वारा फेंके गए पारी के 18वें ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर लागतार तीन छक्के जड़ मुंबई को जीत दिला दी।

इस जीत के साथ ही मुंबई के आठ अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है।

इससे पहले, मुंबई ने टॉस जीतकर कोलकाता को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। गंभीर और रॉबिन उथप्पा (36) की सलामी जोड़ी ने कोलकाता को मानमाफिक शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 7.4 ओवर में 69 रन जोड़े। इस साझेदारी को हरभजन सिंह ने तोड़ा। उन्होंने उथप्पा को पोलार्ड के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा।

पहला विकेट गिरने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शाकिब अल हसन (6) सस्ते में पवेलियन लौट गए। कोलकाता की पिछली जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव (22) ने अपने कप्तान का साथ दिया और टीम का स्कोर 121 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर गंभीर मिशेल मैक्लेघन की गेंद पर पोलार्ड को कैच थमा बैठे।

सूर्यकुमार को टिम साउदी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। आंद्रे रसेल (22) भी साउदी का शिकरा बने।

अंत में क्रिस लीन ने नाबाद 10 रन और यूसुफ पठान ने नाबाद 19 रनों का पारी खेल टीम को 174 के स्कोर तक पहुंचाया। पठान ने अपनी पारी में चार चौके लगाए।

मुंबई की तरफ से साउदी ने दो विकेट लिए। मैक्लेघन, हरभजन और हार्दिक पंड्या को एक-एक विकेट मिला।

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending