Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘नई सोच’ वाले स्वतंत्र फिल्मकारों के लिए अच्छा मौका : बड़जात्या

Published

on

'नई सोच' वाले स्वतंत्र फिल्मकारों के लिए अच्छा मौका : बड़जात्या

Loading

'नई सोच' वाले स्वतंत्र फिल्मकारों के लिए अच्छा मौका : बड़जात्या

मुम्बई| जाने-माने निर्देशक सूरज बड़जात्या का कहना है कि मौजूदा समय में फिल्मजगत उन स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं के लिए अधिक फायदेमंद है, जो ‘नए या मौलिक विचारों’ के धनी हैं क्योंकि आज के दर्शक वास्तविकता की झलक दिखाने वाली फिल्मों के प्रति आकर्षित हैं। बड़जात्या ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “ऐसे लोग जो नई सोच रखते हैं और जो कुछ नया करना चाहते हैं, उनके लिए आज से बेहतर कोई मौका नहीं है, क्योंकि दर्शक अब पहले से अधिक शिक्षित हैं और वास्तविकता पूर्ण फिल्में ज्यादा पसंद करते हैं।

बड़जात्या 25 वर्षो से फिल्म जगत में सक्रिय हैं। उन्होने कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं, जिनमें ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ मुख्य हैं।

आज के समय में हिंदी सिनेमा नये-नये प्रयोग और बदलाव के दौर से गुजर रहा है।

‘वी मैनेज फिल्म्ज’ की पहल ‘आई एम अ फिल्म मेकर, आई एम इंडिपेंडेंट’ स्वतंत्र फिल्मकारों को एक-दूसरे व सही दर्शकों के करीब लाकर प्रेरित करने का वादा करती है। इसके संस्थापक गौरव पांडे है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending