उत्तराखंड
पेशावर कांड के नायकों को श्रद्धांजलि
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पेशावर काण्ड की वर्षगांठ पर महानायक बीरचन्द्र सिंह गढ़वाली एवं उनके साथियों को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्वासुमन अर्पित किये। उपाध्याय ने बीरचन्द्र सिंह गढ़वाली को उत्तराखण्ड का गौरव बताते हुए कहा कि देश की आजादी में उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। उन्होंने कहा कि हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर उत्तराखण्ड को एक सशक्त राज्य बनाने का काम करना है।
उन्होंने कहा कि कुछ मौका परस्त लोग देवभूमि उत्तराखण्ड के गौरवशाली इतिहास को खराब करने का काम कर रहे है, ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। उपाध्याय ने उत्तराखण्ड के युवा साथियों से अपील करते हुए कहा कि वे बीरचन्द्र सिंह गढ़वाली जैसे महान व्यक्तित्व के इतिहास का अध्ययन कर उनके पद चिन्हों में चलकर दूसरों को भी प्रेरित करने का काम करें। इस असवर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट सहित अनेक कांगे्रसी कार्यकर्ताओं ने भी बीरचन्द्र सिंह गढ़वाली को शत-शत नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
उत्तराखंड
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।
रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।
रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-
आध्यात्म23 hours ago
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
-
नेशनल2 days ago
सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट
-
नेशनल2 days ago
रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना
-
नेशनल2 days ago
कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस
-
नेशनल2 days ago
प्रचार के लिए निकलने से पहले क्रैश हुआ उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे का हेलीकाप्टर, बाल-बाल बची जान
-
नेशनल2 days ago
अमेठी से राहुल गांधी के न लड़ने पर आया स्मृति ईरानी का बयान, कही ये बात
-
नेशनल1 day ago
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की राहुल गांधी की आलोचना, कहा- रायबरेली से चुनाव लड़कर कार्यकर्ताओं को गलत संदेश दिया
-
नेशनल1 day ago
सिद्दारमैया के करीबी मंत्री का बयान, पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को गोली मार देनी चाहिए