Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस : पेरिस हमले के बावजूद 2015 में पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक

Published

on

फ्रांस : पेरिस हमले के बावजूद 2015 में पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक

Loading

फ्रांस : पेरिस हमले के बावजूद 2015 में पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में पिछले साल जनवरी व नवंबर में आतंकवादी हमलों के बावजूद देश में 2015 में 8.45 करोड़ विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। यह बात सरकारी आंकड़ों से सामने आई है। पर्यटकों के इतने बड़ी संख्या में पहुंचने का श्रेय फ्रांस के संपन्न इतिहास, विपुल संस्कृति और प्राकृतिक धरोहरों को जाता है। फ्रांस में छुट्टियां मनाने आने वाले विदेशियों की संख्या में 0.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

फ्रांस में विदेश मंत्रालय के पास ही पर्यटन विभाग का जिम्मा भी है। इसने अपनी रिपोर्ट में पर्यटकों की संख्या में आए नाटकीय उछाल के लिए एशियाई पर्यटकों को जिम्मेदार बताया, जिसमें 22.7 फीसदी का उछाल आया है।

एशियाई पर्यटकों में एक बहुत बड़ी संख्या चीन से आई थी। चीन से पिछले साल यानी 2015 में 22 लाख पर्यटक पहुंचे थे, जबकि इस अवधि के दौरान 5,00,000 भारतीय पर्यटक फ्रांस आए थे, जो फ्रांस के प्रति उनकी बढ़ी आसक्ति को दिखाते हैं।

फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-मार्क-अयरौल्त ने कहा कि वह फ्रांस को पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending