Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ओडिशा में शीतलहर जारी

Published

on

Loading

भुवनेश्वर| ओडिशा में कंधमाल जिले के प्रशासनिक मुख्यालय फुलबनी सहित कई हिस्सों में मंगलवार को शीतलहर जारी रही। फुलबनी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 210 किलोमीटर दूर फुलबनी में कड़ी ठंड के कारण लोग अधिकतर घरों में ही बने रहे।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने  बताया कि कोरापुट (8.9 डिग्री सेल्सियस), भबानीपटना (7.2 डिग्री सेल्सियस), झारसुगुडा (8.9 डिग्री सेल्सियस) और हीराकुंड (9.1) सहित कई अन्य स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में कुछ दिनों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है।

राज्य की राजधानी भुवनेश्वर और कुछ अन्य तटीय क्षेत्रों में हालांकि मौसम अपेक्षाकृत गरम रहा। भुवनेश्वर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस और कटक का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के विशेष सहायता कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक शीतलहर से कोई मौत होने कोई खबर नहीं आई है।

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending