Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में ट्रक-एंबुलेंस की टक्कर, 5 की मौत

Published

on

बिहार में ट्रक-एंबुलेंस की टक्कर, 5 की मौत

Loading

बिहार में ट्रक-एंबुलेंस की टक्कर, 5 की मौत

बेगूसराय| बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक ट्रक और एंबुलेंस में टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, कुछ लोग एक मरीज को लेकर पूर्णिया से पटना जा रहे थे। उसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर बलिया बाजार चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से एंबुलेंस की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया। इस टक्कर में एंबुलेंस सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मृतकों की पहचान पूर्णिया के सबुतर गांव निवासी मोहम्मद मोतिउर्रहमान, कस्बा बरेठा निवासी मोहम्मद मंजूर, मोहम्मद ग्यास और मोहम्मद इदरीस की पत्नी बीबी आलम के रूप में हुई है। एंबुलेंस चालक गगन कुमार की भी मौत हो गई।

घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending