मनोरंजन
मेरी अगली फिल्म में तापसी नहीं : वी आनंद
चेन्नई| फिल्म निर्देशक वी आनंद ने उनके निर्देशन की आगामी तेलुग फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू के होने की अफवाहों का खंडन किया है। फिल्म में अभिनेता निखिल सिद्धार्थ मुख्य भूमिका में हैं। आनंद ने बताया, “तापसी फिल्म की तीसरी हीरोइन नहीं हैं। फिल्म में अविका गोर और हीबा पटेल को पहले ही लिया जा चुका है। हम एक सप्ताह में फिल्म की तीसरी अभिनेत्री का भी चयन कर लेंगे।”
उन्होंने माना कि उन्होंने शुरुआत में फिल्म के संदर्भ में तापसी से बात की थी। इस आगामी रोमांटिक फिल्म में निखिल दो अलग अवतारों में नजर आएंगे।
आनंद ने निखिल के बारे में कहा, “यह अभिनय प्रधान भूमिका है। हम एक ऐसे अभिनेता की तलाश में थे, जो एक जोशीला व आधुनिक किरदार निभा सके। निखिल इसमें बिल्कुल फिट बैठते हैं।” वेंकटेश्वर राव निर्मित फिल्म में संगीत शेखर चंद्र का है।
मनोरंजन
रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।
रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।
बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।
-
नेशनल2 days ago
JDU नेता केसी त्यागी का बड़ा बयान- ‘नीतीश कुमार को इंडिया अलायंस ने दिया था पीएम पद का ऑफर’
-
नेशनल2 days ago
लगातार तीसरी बार लोकसभा के नेता चुने जाने पर पीएम मोदी को सीएम योगी ने दी बधाई
-
नेशनल1 day ago
मोदी 3.0: यूपी के इन चेहरों को मिल सकता है मंत्रिपद
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी पहुंचे भारत
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली पहुंची बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगी शामिल
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी आज लेंगे शपथ, 40 सांसद भी बन सकते हैं मंत्री
-
बिजनेस2 days ago
एलन मस्क ने दी पीएम मोदी को जीत की बधाई, कहा- मेरी कंपनियां भारत में शानदार काम करेंगी
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली के नरेला की फैक्ट्री में भीषण आग से तीन मजदूरों की मौत, 6 घायल