Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महिला कांग्रेस को दी जायेगी नयी धार: शोभना

Published

on

महिला कांग्रेस, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महामंत्री एवं उ.प्र. प्रभारी शोभना शाह, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह

Loading

महिला प्रदेश अध्यक्ष ने घोषित की नयी कार्यकारिणी

राकेश यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश महिला कांगेस संगठन को नयी धार दी जायेगी। निष्क्रिय पड़े पदाधिकारियों को हटाया जायेगा। सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। संगठन में युवा महिलाओं को तरजीह दी जायेगी। यह बात गुरूवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महामंत्री एवं उ.प्र. प्रभारी शोभना शाह इस अवसर पर प्रदेश महिला कांगेस की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने प्रदेश महिला संगठन की नयी कार्यकारिणी भी घोषित की।

प्रदेश महिला प्रभारी श्रीमती शाह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये बताया कि महिला संगठन को मजबूती देने के लिये नयी व्यवस्था की गयी है। इस नयी व्यवस्था के तहत अब जोनल अध्यक्ष के स्थान पर मण्डल प्रभारी बनाये जायेंगे। यह मण्डल प्रभारी ब्लाक स्तर पर संगठन तैयार करेंगे। संगठन में तेजतर्रार महिलाओं को रखा जायेगा। कागजी संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्‍त नही किया जायेगा। मण्डल के प्रभारी संगठन को लेकर प्रत्येक ब्लाक में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठायेंगे।

मण्डल प्रभारियों को निर्देष दिया गया कि वह ज्यादा से ज्यादा महिला को कांग्रेस से जोड़ने का काम करेंगे। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा और प्रदेश की सपा सरकार से अब जनता का मोह कम हो रहा और कांग्रेस पार्टी की ओर रूझान बढ़ रहा है। जनता झूठे वादों से ऊब चुकी है। महिलाओं की सशक्तिकरण की बात करने वाली सपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम हो चुकी है। अपराध चरम सीमा पर है। जनता व्यवस्था में परिवर्तन चाहती है।

इससे पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने नयी महिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें दस उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, 18 सचिव, कोषाध्यक्ष के अलावा 14 कार्यकारिणी सदस्य एवं दर्जनों विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गये है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वह छह मण्डलों का दौरा कर चुकी है। इस कमेटी में पुराने अनुभवी के साथ नयी उत्साहित महिलाओं को जोड़ने का प्रयास किया गया है। इस मौके पर पार्टी की प्रवक्ता सिद्धीश्री समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

 

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending