Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

61 के हुए चिरंजीवी, उपहार स्वरूप दिखाया गया टीजर

Published

on

61

Loading

61चेन्नई| प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी सोमवार को 61 साल के हो गए। इस मौके पर उनकी आने वाली फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें उपहार के तौर पर एक विशेष टीजर दिखाया। इस वीडियों में दर्शकों को फिल्म की तकनीकी टीम से परिचित कराया गया है। 52 सेकंड के इस टीजर में चिरंजीवी को लाखों लोगों का दिल जीतने वाले और तेलुगू फिल्म उद्योग के बेताज बादशाह के रूप में दिखाया गया है।

वीडियों के अंत में एक नोट के माध्यम से ‘बॉस इज बैक’ पर प्रकाश डाला गया है। टीजर जारी होने के बाद से ‘बॉस इज बैक’ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि अभिनेता की फिलहाल बन रही 150वीं फिल्म का नाम ‘कैदी नंबर 150’ है। यह सुपरहिट तमिल फिल्म ‘कथिथी’ की रिमेक है।

इस फिल्म में काजल अग्रवाल, तरुण अरोड़ा, अली और तनीकेला भरणी भी काम कर रहे है। फिल्म के निर्माता राम चरन है।  वी.वी. विनायक द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल संक्रांति उत्सव के दौरान रिलीज होगी।

मनोरंजन

नहीं रहे दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Published

on

Loading

मुंबई। दंगल गर्ल जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अब इस दुनिया मन नहीं रहे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी और लोगों से उन्हें अपनी दुआओं में याद करने की अपील भी की। पूर्व एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें वह पिता के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जायरा वसीम ने नोट में लिखा था, ‘मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखें और उनके लिए अल्लाह से क्षमा मांगें। कृपया प्रार्थना करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दे, उनकी कब्र को आराम की जगह बनाए, उन्हें किसी भी सजा से बचाए, उन्हें परलोक में आसानी प्रदान करे और उन्हें जन्नत का सबसे ऊंचा स्थान प्रदान करे और उन्हें मगफिरत दे।’

उन्होंने अपने पिता के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर भी शेयर की और उनके निधन पर एक भावुक नोट लिखा। जायरा ने लिखा, ‘वास्तव में आंखें आँसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे भगवान को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें इसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसानी से हिसाब दिया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरा का ऊंचा दर्जा दिया जाए। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।’

 

Continue Reading

Trending