Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के काकोरी में सिलेंडर फटने से 5 लोगों की मौत, 4 घायल

Published

on

Loading

लखनऊ| यूपी की राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में 2 सिलेंडरों में ब्लास्ट होने की वजह से 3 बच्चियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग घायल हैं। घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मामला बीती रात करीब 10.30 बजे का है।

रात करीब 10:30 बजे हाता हजरत साहब कस्बा काकोरी में रहने वाले मुशीर के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से 2 सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया, जिसमें कुल 9 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

इस हादसे में 50 साल के मुशीर, 45 साल की हुस्न बानो, 7 साल की रइया, 4 साल की उमा और 2 साल की हिना की मौत हुई है। वहीं 17 साल की ईशा, 21 साल की लकब, 34 साल के अजमद और 18 साल की अनम घायल है। स्थानीय पुलिस बल और 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।

 

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending