Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘5 भारतीय जवानों को मार गिराए जाने का पाकिस्तान का दावा झूठा’

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)| भारतीय सेना ने रविवार को पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर हुई गोलीबारी में पांच जवानों को मार गिराए जाने के दावों से इनकार किया। पाकिस्तान सेना ने शनिवार को ट्वीट कर कहा था कि उसने भारतीय सेना के पांच जवानों को मार गिराया है।

पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट कर कहा, भारत ने एलओसी से सटे तत्तापानी में संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जवाबी कार्रवाई में भारतीय बंकरों को नष्ट कर दिया गया, जिसमें सेना के पांच जवान मारे गए और कई घायल हो गए।

उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि भारतीय चौकी को ध्वस्त किया गया है। हालांकि, रक्षा सूत्रों ने इन दावों को नकारते हुए इन्हें झूठे और मनगढ़ंत बताया।

पाकिस्तान ने 24 मई को एक वीडियो जारी किया था, जिसमें एक भारतीय चौकी को नष्ट करने का दावा किया गया था। हालांकि, बाद में पता चला कि इस वीडियो को एडिट किया गया है।

Continue Reading

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending