Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

हेल्थ

40 से पहले रजोनिवृत्ति से हड्डियों के टूटने का खतरा

Published

on

Loading

break-of-bones

न्यूयार्क| यदि आपमें रजोनिवृत्ति 40 वर्ष की उम्र से पहले होती है तो आपमें कैल्शियम और विटामिन डी की खुराक के बाद भी हड्डियों के टूटने का खतरा ज्यादा है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। कैल्शियम और विटामिन डी को वर्षो से हड्डी के खनिज धनत्व को बढ़ाने में सक्षम माना जाता रहा है।

हॉर्मोन थेरिपी भी आस्टियोपोरोसिस को रोकने होने में कारगर मानी जाती रही है।

इस अध्ययन का प्रकाशन उत्तरी अमेरिकी मेनपाज सोसाइटी (एनएएमएस) की ऑनलाइन पत्रिका ‘मेनपॉज’ में किया गया है। इसमें जल्दी रजोनिवृत्ति का सामना करने वाली महिलाओं में हड्डियों के टूटने के खतरों और कैल्शियम, विटामिन डी और हार्मोन के प्रभाव का मूल्यांकन किया गया है।

इस अध्ययन के लिए करीब 22,000 महिलाओं का मूल्यांकन किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि 40 साल से कम उम्र में रजोनिवृत्त हो चुकी महिलाओं में हड्डियों के टूटने का खतरा 40, 49 और 50 के बाद रजोनिवृत्त वाली महिलाओं से बहुत ज्यादा है।

एनएएमएस के कार्यकारी निदेशक जोअन पिंकर्टन ने एक बयान में कहा, “यह अध्ययन बताता है कि स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को मरीजों में हड्डियों के टूटने के खतरों का मूल्यांकन करते समय महिला की रजोनिवृत्ति की उम्र पर भी ध्यान देने की जरूरत है। ”

पिंकर्टन ने कहा, “हड्डी को क्षति पहुंचने के जोखिम वाली महिलाओं को हर रोज 1,200 मिलीग्राम कैल्शियम और इसके साथ ही उचित मात्रा में विटामिन डी की जरूरत होती है। इसे आहार के जरिए लिए जाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए क्योंकि पूरक आहार के तौर पर कैल्शियम की मात्रा महिलाओं में एथरोस्किलरोटिक पट्टिकाओं की वृद्धि कर सकती है। “

Continue Reading

लाइफ स्टाइल

गर्मियों में रोजाना मूली खाने से होंगे कई फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल

Published

on

By

benefits of eating radish daily in summer

Loading

नई दिल्ली। लोगों को लगता है कि मूली केवल सर्दियों में उगती है और इसे तभी खाया जाता है, लेकिन मूली की कुछ किस्मे बसंत और गर्मियों में भी उगती हैं, जैसे कि गाजर। सफ़ेद मूली भारत में सबसे अधिक पाई जाने वाली किस्म है, जो स्प्रिंग-समर सीजन में मिलती है।

इसके अलावा मूली की अन्य किस्में भी हैं, जिसमें गुलाबी और कभी-कभी काले रंग की मूली शामिल है। हालांकि, कुछ लोगों को मूली पसंद नहीं होती, लेकिन हम आपको इसके कुछ ऐसे स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप इसे खाने से परहेज नहीं करेंगे।

सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है मूली?

RBC को बढ़ाए: मूली हमारे शरीर में RBC (रेड ब्लड सेल्स) के डैमेज को होने से रोकता है और इस प्रक्रिया में खून में ऑक्सीजन की आपूर्ति को भी बढ़ाता है।

हाई फाइबर: अगर मूली को रोजाना सलाद के हिस्से के रूप में खाते हैं, तो यह शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करता है, जिससे डाइजेशन में सुधार होता है।

दिल के लिए फायदेमंद: मूली एंथोसायनिन का एक अच्छा स्रोत है, जो हमारे दिल को ठीक से काम करने में मदद करता है और जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। साथ ही इनमें विटामिन सी, फोलिक एसिड और फ्लेवोनोइड्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे: मूली पोटेशियम का भी अच्छा स्त्रोत है, जो ब्लड प्रेशर को कम करके ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर सकती है। खासकर अगर आप हाई बीपी से पीड़ित हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए: मूली में हाई विटामिन सी होने के कारण यह सामान्य सर्दी और खांसी से बचा सकता है और इम्यूनिटी में भी सुधार कर सकता है। लेकिन इसके लिए आपको रोजाना मूली खाने की जरूरत होती है। इसके अलावा यह फ्री रैडिकल्स से होने वाले डैमेज से भी बचाता है।

ब्लड वैसल्स को मजबूत करता है: मूली कोलेजन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जो बदले में ब्लड वैसल्स को बूस्ट करती है और एथेरोस्क्लेरोसिस होने की संभावना को कम करती है।

मेटाबॉलिज्म के लिए फायदेमंद: यह रूट वेजिटेबल न केवल डाइजेशन के लिए अच्छी है, बल्कि यह एसिडिटी, मोटापा, गैस्ट्रिक समस्याओं और मतली जैसी परेशानियों को ठीक करने में भी मदद करती है।

न्यूट्रिशन से भरपूर: लाल मूली में विटामिन ई, ए, सी, बी6 और के होता है और यह सभी हमारे शरीर को अच्छी तरह से फंक्शन करने में मदद करती है।

स्किन के लिए फायदेमंद: हर दिन मूली का रस पीने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है और ऐसा ज्यादातर विटामिन सी, जिंक और फास्फोरस के गुणों के कारण होता है।

इसके अलावा ड्राईनेस, मुंहासे, फुंसी और रैशेज को भी दूर रख जा सकता है। वहीं मूली के रस को बालों में लगाते हैं, तो यह डैंड्रफ को दूर करने में भी मदद करता है, बालों का झड़ना रोकता है और जड़ों को मजबूत बनाता है।

हाइड्रेट: गर्मियों में मूली खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है।

डिसक्लेमर: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

Continue Reading

Trending