Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

4 राज्यों में सिमटी कांग्रेस अब शून्य पर होगी आउट : सुशील मोदी

Published

on

Loading

पटना, 27 दिसंबर (आईएएनएस)| बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां बुधवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के शपथग्रहण समारोह से पटना वापस आने पर मोदी ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के 24 घंटे के अंदर कांग्रेस देश के मात्र चार राज्यों में सिमट कर रह गई है। उन्होंने कहा, कांग्रेसी चाहे जितनी शेखी बघार लें, अगले 4-5 महीने में त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और कर्नाटक में चुनाव होने के बाद कांग्रेस शून्य (जीरा) पर आउट हो जाएगी।

कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा, राहुल के एड़ी-चोटी का जोर लगाने, चुनाव को जातीय रंग देने, जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ कह कर मुद्दा बनाने की तमाम कोशिश के बावजूद 22 वर्षो से लगातार शासन में रहने के बाद भी भाजपा जहां गुजरात बचाने में सफल रही, वहीं सरकार रहने के बावजूद कांग्रेस हिमाचल प्रदेश को नहीं बचा पाई।

भाजपा नेता ने कहा कि गुजरात में जहां भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला, वहीं हिमाचल प्रदेश में दो-तिहाई सीट जीतने में भाजपा सफल रही। नोटबंदी के विरोध का खामियाजा कांग्रेस पहले ही उत्तर प्रदेश में भुगत चुकी है।

शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की भूमिका की जहां सराहना की, वहीं पिछले छह महीने से हिमाचल प्रदेश में काम कर रहे बिहार के दर्जनों कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending