Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं सोनम कपूर, जिंदगी भर रहना पड़ेगा दवा के सहारे

Published

on

सोनम कपूर

Loading

सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को शादी के साथ फेरे लेंगी। इस दिन के बाद दोनों हमेंशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। सोनम और आनंद एक दूसरे को पिछले दो साल से जानते हैं। दोनों को कई बार अकेले में समय बिताते देखा गया है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जोर-शोर से लगा हुआ है इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

सोनम कपूर

साभार इंटरनेट

खबर है कि सोनम कपूर एक गंभीर बीमारी से जूझ रहीं हैं। लाखों दिलों पर अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से राज करने वाली सोनम डायबिटीज से ग्रस्त हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सोनम को टाइप-1 डायबिटीज है। यह बीमारी उन्हें टीनेज से ही है।

सोनम कपूर

साभार इंटरनेट

इसे कंट्रोल करने के लिए उन्हें इंसुलिन का सहारा लेना पड़ता है। सोनम खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज और योग करती हैं। आपको बता दें कि एक समय सोनम कपूर का वजन 90 किलो से भी ज्यादा हुआ करता था।

सोनम कपूर

साभार इंटरनेट

उस समय वह संजय लीला भंसाली को असिस्ट किया करती थीं। फिल्म ‘सांवरिया’ के लिए सोनम ने अपना वजन कम किया और आज वह अपने फिट अवतार से लाखों दिलों पर राज करती हैं।

सोनम कपूर

साभार इंटरनेट

गौरतलब है कि सोनम शादी के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में बनी हैं।  बता दें कि सोनम जल्द ही ‘वीर दी वेडिंग’ में नजर आने वाली है। फिल्म में वह लीड रोल में नजर आएंगे।

सोनम कपूर

साभार इंटरनेट

हाल ही में इस फिल्म का गाना ‘तारीफां’ रिलीज किया गया जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोनम की यह फिल्म 1 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

सोनम कपूर

साभार इंटरनेट

फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं जबकि फिल्म को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया ये अनोखा नाम

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यामी ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस भी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही पोस्ट में भी यामी ने एक नोट लिखा है और अपने बच्चे का नाम रिवील किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पीछे भगवान अपनी बाहों में एक बच्चे को लिए हैं। इस फोटो पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हो गया है, जिसका नाम ‘VEDAVID’ है।

यामी गौतम ने आगे लिखा, “हम सूर्या हॉस्पिटल के शानदार डॉक्टर्स और स्टाफ के दिल से आभारी हैं। खासतौर पर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी वजह से ये खास दिन हमारी जिंदगी में आ सका।”अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत-बहुत सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Continue Reading

Trending