Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

2030 तक 50 लाख से अधिक लोग कराएंगे गुर्दा प्रतिरोपण : अध्ययन

Published

on

Loading

लंदन| एक नए अध्ययन के जरिए यह बात सामने आई है कि 2030 तक डायलिसिस और गुर्दा प्रतिरोपण जैसी उन्नत गुर्दा उपचार कराने वाले लोगों की संख्या 50 लाख से अधिक हो जाएगी। विशेष रूप से एशिया और अफ्रीका जैसे विकासशील क्षेत्रों में। डायलिसिस या गुर्दा प्रतिरोपण के जरिए गुर्दा प्रतिस्थापन्न थेरेपी (आरआरटी) जीवनरक्षक होने के साथ ही अत्यधिक महंगी इलाज पद्धति है।

‘जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ’ के ताजा अध्ययन में आरआरटी सर्जरी करा रहे लोगों की संख्या 2010 में 26 लाख की तुलना में 2030 तक बढ़ कर 54.39 लाख होने का अनुमान है।

अध्ययन के मुताबिक, आरआरटी उपचार नहीं कराने वाले लोगों की संख्या संतोषजनक रहने का अनुमान है।

एशिया में आरआरटी उपचार कराने वाले लोगों की संख्या 2010 में 9.68 लाख से बढ़ कर 2030 कर 21.62 लाख होने का अनुमान जताया गया है।

अध्ययन समीक्षा के मुताबिक, 2010 तक वैश्विक स्तर पर लगभग 26.18 लाख लोगों ने आरआरटी उपचार कराया।

गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए आरआरटी उपचार का भारी भरकम खर्च नहीं उठाने वाले कम और मध्य आय वाले देशों भारत, चीन, इंडोनेशिया, पाकिस्तान और नाइजीरिया में इलाज के अभाव में ज्यादातर मौतें होती हैं।

यह अध्ययन ‘द लैंसेट’ चिकित्सा पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending