Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

2024 लोकसभा चुनाव: क्या हरियाणा में बीजेपी फिर करेगी क्लीन स्वीप? या कांग्रेस की होगी वापसी

Published

on

2024 Lok Sabha Elections

Loading

चंडीगढ़। अगले साल होने वाल लोकसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। हरियाणा की बात करें तो यहां 5 पार्टियों में टक्कर होगी। बीजेपी, जेजेपी, कांग्रेस, आईएनएलडी और आम आदमी पार्टी ने अगले साल होने वाले चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है।

2024 लोकसभा चुनावों में क्या इंडिया अलायंस हरियाणा में बीजेपी को क्लीन स्वीप करने से रोक देगी? इसको लेकर टाइम्स नाउ ईटीजी रिसर्च सर्वे ने अपने सर्वे जारी किया है। इसमें किस पार्टी को कितनी सीटें और वोट मिल सकते हैं। इसका अनुमान व्यक्त किया है।

2019 के चुनाव में हरियाणा में बीजेपी ने सभी 10 सीटें जीती थीं। इससे पहले 2014 के चुनावों में बीजेपी ने 7 सीटें जीती थीं। बीजेपी इस बार भी सभी सीटों को जीतने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है।

सर्वे में एनडीए को ज्यादा सीटें

टाइम्स नाउ ईटीजी रिसर्च ने अगर अभी देश में लोकसभा के चुनाव हो जाएं तो हरियाणा में किसको कितनी सीटें मिलेंगी इसका अनुमान व्यक्त किया है। सर्वे में सामने आया है कि हरियाणा में बीजेपी एक बार फिर से अच्छा परफार्म कर सकती है। हरियाणा में एनडीए को 8-10 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस के अगुवाई वाले I.N.D.I.A अलायंस का राज्य में 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।

2024 लोकसभा चुनावों के सर्वे में सीटों का अनुमान और पिछले चुनाव नतीजों

पार्टी      2024 चुनाव सर्वे  2019 नतीजे

एनडीए           8-10                     10

I.N.D.I.A         0-2                   0

आईएनएलडी       0                     0

2019 की तरह इस बार भी बीजेपी का टारगेट 10 सीटें जीतने का है। वो जेजेपी के साथ गठंबधन कर चुनाव लड़ सकती है। हरियाणा में इस समय बीजेपी-जेजेपी की सरकार है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत नहीं मिला था। जिसके बाद उसने जेजेपी के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाई थी।

Continue Reading

प्रादेशिक

कोटा में बिहार के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर रहा था JEE की तैयारी

Published

on

Loading

कोटा। राजस्थान के कोटा में बिहार के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र का नाम आयुष है। वो कोटा में रहकर jEE की तैयारी कर रहा था। मृतक के परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया।

जांच अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि रविवार की रात बिहार के मोतिहारी निवासी कोचिंग छात्र आयुष जायसवाल ने रोशनदान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब छात्र अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद छात्र की खुदकुशी का मामला सामने आया। इस मामले की महावीर नगर थाना पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बता दें कि कोटा में लगातार कोचिंग स्टूडेंट्स खुदकुशी कर रहे हैं। इसको लेकर पुलिस जागरूकता फैलाने में जुटी है। कोचिंग संस्थानों को भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading

Trending