Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत की विकास गाथा लिखने का वर्ष है 2022: पीएम मोदी के ‘मन की बात’     

Published

on

PM Modi in Mann Ki Baat

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्ष 2022 में अंतिम बार लोगों के साथ ‘मन की बात’ की। मन की बात कार्यक्रम के अपने 96वें एपिसोड में पीएम ने साल 2022 में भारत की विकास यात्रा के बारे में बात की। पीएम ने कहा कि यह साल हर क्षेत्र में भारत के विकास की गाथा लिखने का साल है। वर्ष 2022 में भारत का बोलबाला दुनिया में दिखा।

कई मायनों में अद्भुत रहा साल 2022

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2022 कई मायनों में प्रेरक और अद्भुत रहा। इस साल भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए और इसी साल अमृत काल का प्रारंभ हुआ। आजादी के 75 वर्ष को मनाने के तिरंगा अभियान में भारत में एकजुटता दिखी और पूरा देश तिरंगामय हो गया। 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी ली।

नमामि गंगे अभियान को दुनिया ने सराहा

पीएम ने कहा कि मां गंगा की सफाई के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। सरकार द्वारा गंगा की सफाई के लिए चलाए गए नमामि गंगे मिशन ने जैव विविधता में सुधार करने में भी मदद की है। ‘स्वच्छ भारत मिशन’ हर भारतीय के मन में मजबूती से बैठ गया है।

टीबी से देश को दिलाएंगे मुक्ति

मन की बात ने पीएम मोदी ने कहा कि हम आज संकल्प ले रहे हैं कि हम टीबी को भारत से खत्म कर देंगे। हमारी सरकार 2025 तक टीबी मुक्त देश की संकल्पना पर तेजी से काम कर रही है।

अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

आज पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती है, मोदी ने भी पूर्व पीएम को याद करते हुए कहा कि वाजपेयी शिक्षा, विदेश नीति और इंफ्रास्ट्रक्चर सहित हर क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले एक बड़े राजनेता थे जिन्हें कई लोग अपना आदर्श मानते हैं।

G20 की अध्यक्षता मिलना बड़ी बात

पीएम ने कहा कि इस साल भारत को G20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिलना भी बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि साल 2023 में G20 को नए उत्साह के साथ नई ऊंचाई पर लेकर जाना है। क्रिसमस की बधाई देते हुए पीएम ने कहा कि दुनिया भर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्यौहार ईसा मसीह के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है।

PM Modi Mann Ki Baat, PM Modi Mann Ki Baat today, PM Modi Mann Ki Baat news,

नेशनल

कोर्ट ने बृजभूषण से पूछा- आप गलती मानते हैं, बोले- सवाल ही उठता, मेरे पास बेगुनाही के सारे सबूत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने उन्हें उनके खिलाफ तय किए आरोप पढ़कर सुनाए। इसके बाद कोर्ट ने बृजभूषण से पूछा कि आप अपने ऊपर लगाए गए आरोप स्वीकार करते हैं? इस पर बृजभूषण ने कहा कि गलती की ही नहीं मानने का सवाल ही नहीं उठता। इस दौरान कुश्ती संघ के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर ने भी स्वयं को बेकसूर बताया। तोमर ने कहा कि हमनें कभी भी किसी पहलवान को घर पर बुलाकर न तो डांटा है और न ही धमकाया है। सभी आरोप झूठे हैं।

मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपों के कारण उन्हें चुनावी टिकट की कीमत चुकानी पड़ी, इस पर बृजभूषण सिंह ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मेरे बेटे को टिकट मिला है।” बता दें कि उत्तर प्रदेश से छह बार सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। पार्टी उनकी बजाय, उनके बेटे करण भूषण सिंह को कैसरगंज सीट से टिकट दिया है, जिसका बृजभूषण तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

बृजभूषण सिंह ने सीसीटीवी रिकाॅर्ड और दस्तावेजों से जुड़े अन्य विवरण मांगने के लिए बृजभूषण सिंह ने आवेदन दायर किया है। उनके वकील ने कहा कि उनके दौरे आधिकारिक थे। मैं विदेश में उसी होटल में कभी नहीं ठहरा जहां खिलाड़ी स्टे करते थे। वहीं दिल्ली कार्यालय की घटनाओं के दौरान भी मैं दिल्ली में नहीं था। बता दें कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुना सकता है। कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि एमपी-एमएलए मामलों में लंबी तारीखें नहीं दी जाएं। हम 10 दिन से अधिक की तारीख नहीं दे सकते।

Continue Reading

Trending