Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

2018 के लिए नास्त्रेदमस ने की हैं ये दिल दहला देने वाली भविष्यवाणियां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। द्वितीय विश्व युद्ध, 9/11, डायना की मौत, हिटलर के उदय के बारे में सटीक भविष्यवाणी करके गए 16वीं सदी के फ्रांस के विश्वविख्यात भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने साल 2018 को लेकर भी भविष्यवाणी की हुई है। खास बात यह है कि इनके बारे में जानकर किसी की भी रातों की नींद उड़ जाएगी।

नास्त्रेदमस ने आने वाली 20 शताब्दियों के लिए 400 साल पहले जो भविष्यवाणियां की थीं, उनमें से अधिकतर सच साबित हुई हैं इसलिए पूरी दुनिया के लोगों ने नास्त्रेदमस की किताबों और क्रिस्टल बॉल्स को देखना शुरू कर दिया है। नास्त्रेदमस ने कविताओं के जरिए ये भविष्यवाणियां की थीं।

साल 2018 को लेकर कि गई उनकी भविष्यवाणी में लिखा है कि तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत साल 2018 में हो जाएगाी और शांति से भरे साल 2025 की दुनिया देखने के लिए सिर्फ कुछ लोग ही जिंदा रह जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने 2018 को प्राकृतिक आपदा का सबसे खतरनाक साल बताया है। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक साल 2018 में विश्व में बहुत सी प्राकृतिक आपदाएं आएंगी।

नास्त्रेदमस ने अपनी किताब ‘द प्रोफेसीज’ में तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस ने वैश्विक व्यवस्था में एक बड़े फेरदबदल की भविष्यवाणी की है। भविष्यवाणी के मुताबिक, तीसरा विश्व युद्ध केवल दो और दो से ज्यादा देशों में नहीं बल्कि दो दिशाओं के बीच का होगा यानी पूरब और पश्चिम के बीच। इस भविष्यावाणी से अमेरिका और उत्तर कोरिया के बढ़ते विवाद को जोड़ा जा रहा है, क्योकि जिस तरह से दोनों एक दूसरे को तबाह करने की धमकी दे रहे हैं वो किसी से छुपा नहीं है।

Continue Reading

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending