Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

वियतनाम में जीका के 2 नए मामले

Published

on

Loading

वियतनाम में जीका के 2 नए मामले

हनोई। वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को देश में जीका वायरस के दो नए मामले सामने आने की जानकारी दी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जीका के दो नए मामले दक्षिणी खान्ह हो प्रांत और हो ची मिन्ह सिटी में सामने आए हैं।

स्थानीय ऑनलाइन समाचारपत्र ‘वीएनई एक्सप्रेस प्रेस’ ने मंगलवार को बताया कि इनमें पहली मरीज खान्ह होआ नाह त्रांग की 64 वर्षीया महिला है।

महिला ने 26 मार्च को हल्का बुखार, सिर दर्द, दोनों पैरों में लाल चकते पड़ने की शिकायत की। घर में चले इलाज के दो दिन बाद वह ठीक नहीं हुई और उसे खान्ह होआ हॉस्पिटल ऑफ ट्रॉपिकल डिजीज में भर्ती कराया गया।

गौरतलब है कि 31 मार्च को नाह त्रांग पेस्ट्यूर इंस्टीटयूट के जांच नतीजों में महिला में जीका वायरस का पता चला।  देश के दक्षिणी हो ची मिन्ह शहर में 33 वर्षीय महिला में भी जीका का वायरस पाया गया है। इस महिला को भी समान लक्षणों के बाद अस्पताल ले जाया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending