Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

परिणीति जुनूनी गायिका : सचिन

Published

on

Loading

परिणीति जुनूनी गायिका : सचिन

मुंबई | आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ में गा चुकीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के बारे में संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने कहा कि वह जुनूनी गायिका हैं और अगर वह यह जारी रखती हैं तो वह संगीत की दुनिया में कमाल कर सकती हैं। फिल्म में परिणीति एक गायिका की भूमिका में हैं। सचिन-जिगर द्वारा रचित गीत आधुनिकता के साथ आत्मीय है।

परिणीति ने जैसे ही यह गीत सुना उन्हें पसंद आया। उन्होंने लगभग दो महीने अभ्यास किया।

सचिन-जिगर ने कहा, “परिणीति जुनूनी गायिका हैं और उनमें काफी उर्जा है, क्योंकि वह हमेशा सीखने पढ़ने के लिए तैयार हैं। हमें लगता है कि वह इस उद्योग की प्रयोगधर्मी आवाजों में से हैं और अगर वह प्रशिक्षण जारी रखती हैं तो वह अगली सिंगिंग सेंशन होंगी।”

उन्होंने कहा, “यह गीत कठिन था और सही धुन के लिए तकनीक का अधिक प्रयोग नहीं कर सकते थे, लेकिन हम कह सकते हैं कि परिणीति ने गीत के साथ पूरा न्याय किया है और यह सुपरहिट होगा।”

यह गीत अगले महीने रिलीज होगा।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending