Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

13 चीनी मिलों के विस्तार का काम हुआ शुरू, 5 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

Published

on

Loading

लखनऊ। गन्‍ना पेराई के लिए यूपी की चीनी मिलें नए सिरे से तैयार होना शुरू हो गई हैं। किसानों को अधिक लाभ देने के लिए चीनी मिलों के विस्‍तार का काम युद्धस्‍तर पर किया जा रहा है। गन्‍ना विभाग 13 चीनी मिलों के विस्‍तार का काम शुरू कर चुका है। चीनी मिलों के विस्‍तार से 05 लाख से अधि‍क किसानों को फायदा होगा। साथ ही मिलों की पेराई क्षमता भी बढ़ जाएगी। विभाग ने चीनी मिलों के विस्‍तारीकरण की स्‍थलीय जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया है।

प्रदेश में गन्‍ने के रकबा में बढ़ोत्‍तरी के साथ चीनी मिलों की पेराई क्षमता में विस्‍तार का काम शुरू हो चुका है। गन्‍ना किसानों को सहूलियत देने के लिए वर्तमान पेराई सत्र में 120 चीनी मिलों का संचालन किया जाना तय है। यूपी में गन्‍ने के रकबे में करीब 27.75 लाख हेक्‍टेयर की बढ़ोत्‍तरी हुई है। ऐसे में मुंडेरवा समेत 13 चीनी मिलों की पेराई क्षमता में विस्‍तार का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि अधिक गन्‍ने की पेराई की जा सके। । गन्‍ना विकास विभाग के अनुसार पेराई क्षमता बढ़ाने से किसानों की आय बढ़ेगी। इससे लाखों किसानों को फायदा होगा। इसे देखते हुए मिलों में मरम्‍मत का काम शुरू कर दिया गया है। जानकारों की मानें तो मिलों में 25 अक्‍टूबर के बाद गन्‍ना पेराई शुरू हो जाएगी।

5 लाख से अधिक किसानों को होगा फायदा

गन्‍ना विभाग के अनुसार 13 चीनी मिलें अपनी क्षमता में विस्‍तार का काम कर रही हैं। चीनी मिलों की क्षमता में विस्‍तार होने से 1,67,500 कुंतल अधिक गन्‍ने की पेराई का काम हो सकेगा। इससे लगभग 5,01,876 गन्‍ना किसानों को सीधा फायदा पहुंचेगा। इससे उनकी आय में बढ़ोत्‍तरी होगी। चीनी मिलों में हो रहे विस्‍तार की स्‍थलीय जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते 2016-17 में प्रदेश में जो गन्‍ने का उत्पादन 66 टन प्रति हेक्टेयर हुआ करता था, वह अब बढ़कर 2021-22 में 81.5 टन प्रति हेक्टेयर हो गया है। यही नहीं, 50 सालों में पहली बार किसानों को 2017 से वर्ष 2021 तक 1 लाख 44 हज़ार करोड़ रुपए का गन्ने का भुगतान किया गया है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending