Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा लिंक्डइन से जुड़ीं

Published

on

Loading

प्रियंका चोपड़ा लिंक्डइन से जुड़ीं

मुंबई | अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पेशेवर नेटवर्किंग वेबसाइट लिंक्डइन से जुड़ गई हैं। प्रियंका ने अपनी ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी अपने प्रोफाइल के लिंक के साथ साझा किया है। पोस्ट में उन्होंने कहा, “लिंक्डइन इंफ्लुएंसर बनने के लिए उत्साहित..एक नई प्लेटफॉर्म, नए दर्शक, नया दृष्टिकोण।”

लिंक्डइन इंडिया के अधिकारी द्वारा लिए गए प्रियंका के वीडियो साक्षात्कार में प्रियंका ने कहा, “मैं हमेशा से व्यापार करना चाहती हूं। इसी कारण से मैंने यह अकांउट शुरू किया है, जिससे लोगों से विचार और आइडिया साझा हो। ”

प्रियंका लिंक्डइन से इंफ्लुएंसर के तौर पर जुड़ी हैं, जिसमें उनके साथ प्रधानमंत्री मोदी और कई व्यापारिक कंपनियों के प्रमुख जैसे बॉयकॉन के एमडी और अध्यक्ष, किरण मजूमदार, क्वांटस के सीइओ, अलान जोएसे, पेप्सिको के एमडी और अध्यक्ष, इंदरा नूई, संयुक्त राष्ट्र संघ के अध्यक्ष बान की मून, डीबीएस बैंक के अध्यक्ष पीयूष गुप्ता, एयर एशिया के सीइओ टोनी फर्नाडिस शामिल हैं।

लिंक्डइन इंडिया के कंट्री मैनेजर अक्षय कोठारी ने कहा, “हम उत्साहित हैं कि प्रियंका लिंक्डइन से इंफ्लुएंशर के तौर पर जुड़ी हैं। वह यहां लाखों उद्मियों के साथ अपना ²ष्टिकोण साझा करेंगी। बहुत कुछ है जो हम उनसे सीखेंगे और उनकी सफलताओं से प्रेरित होंगे।”

वेबसाइट पर उनका प्रोफाइल फोटो खुद का है और उन्होंने अपना परिचय ‘अभिनेत्री, उद्यमी, समाजसेवी के रूप में दिया है।” अभिनेत्री ने वेबसाइट पर अपना पहला लेख भी साझा किया, जिसका शीर्षक ‘अपनी प्रवृत्ति का अनुसरण करें, अपनी विशिष्टता में विश्वास करें और अनजान चीजों से कभी नहीं डरें।’

यह लेख उनके 16 सालों के व्यावसायिक जीवन के बारे में है, जिसमें उनके जीवन के उतार-चढ़ाव हैं। अभिनेत्री ने कई हिट बॉलीवुड फिल्में दी हैं, जिनमें ‘फैशन’, ‘मैरी कॉम’, ‘बर्फी’ शामिल हैं। अभिनेत्री ने ‘इन माई सिटी’ और ‘एक्जोटिक’ जैसे गाने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

प्रियंका की पिछले वर्ष हॉलीवुड टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ आई थी, जिसमें उन्होंने एलेक्स पेरिश के रूप में मुख्य भूमिका निभाई है। हाल में फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने मराठी फिल्म का निर्माण करने के लिए प्रियंका की सराहना की।

Continue Reading

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending