Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में कोयला खान धंसने से 11 की मौत

Published

on

Loading

शियान। पश्चिमोत्तर चीन के शांक्सी प्रांत में बुधवार को कोयला की एक खान धंसने से उसमें फंसे सभी 11 खनिकों की मौत हो गई। प्रशासन ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार दोपहर बताया कि यह दुर्घटना बुधवार सुबह लगभग नौ बजे युलिन शहर की शेन्मू काउंटी की लिउजियामाओ कोयला खान में हुई। इसमें 49 खनिक काम कर रहे थे, जिनमें से 38 बचकर बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन 11 अंदर ही फंसे रहे।

बचावकर्मियों ने गुरुवार सुबह 7.10 बजे खान के एक गड्ढे में 1,400 मीटर की गहराई तक पहुंचकर एक खनिक को निकाला, जबकि दूसरे खनिक को इसके दो घंटे बाद निकाला गया। लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी। दोपहर 1.30 बजे तक कोयला खान से नौ खनिकों के शव बरामद किए गए। कोयला खान धंसने के कारणों की जांच की जा रही है।

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस की सेना का बड़ा सैन्य अधिकारी गिरफ्तार, रिश्वत लेने का है आरोप

Published

on

Loading

मास्को। रूस में सेना के एक बड़े अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया अफसर रूस का मुख्य संचार निदेशालय का प्रमुख वादिम शमारिन है। इससे कुछ दिन पहले ही रिश्वत लेने के ही आरोप में रूस के उपरक्षा मंत्री को गिरफ्तार किया गया था।

रूसी समाचार एजेंसियों ने एक सैन्य अदालत का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें दो महीने के लिए हिरासत में रखा गया है, लेकिन मामले के अन्य विवरण नहीं बताए गए हैं। इससे पहले, इसी साल अप्रैल में, रक्षा उप मंत्री तैमूर इवानोव को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इवानोव सर्गेई शोइगु के करीबी सहयोगी थे। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसी महीने शोइगु को रक्षा मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया था। शोइगु को हटाए जाने के दो दिन बाद रक्षा मंत्रालय के कार्मिक निदेशालय के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल यूरी कुजनेत्सोव को रिश्वतखोरी के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया था।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि रक्षा अधिकारियों की गिरफ्तारी का यह संकेत नहीं है कि यह सेना के खिलाफ अभियान है। पेसकोव ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई एक सतत कार्य है, यह कोई अभियान नहीं है। यह लगातार चलता रहता है। यह हमारे कानून प्रवर्तन एजेंसियों की गतिविधि का अनिवार्य हिस्सा है।’’ यूक्रेन के साथ लड़ाई में कीव पर जल्दी कब्जा करने में रूस की विफलता के लिए शोइगु को व्यापक रूप से दोषी ठहराया गया था और निजी सेना के कमांडर येवगेनी प्रिगोझिन ने उन पर अक्षमता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। प्रिगोझिन ने जून 2023 में शोइगू को हटाने और सेना प्रमुख जनरल वेलेरी गेरासिमोव को हटाने की मांग करते हुए विद्रोह कर दिया था।

Continue Reading

Trending