अन्तर्राष्ट्रीय
साल 1930 से बढ़ रहे तापमान के लिए मानव जिम्मेदार
सिडनी| पृथ्वी पर बढ़ते तापमान के लिए लोग पर्यावरण को दोषी ठहराते हैं, लेकिन हकीकत है कि लगातार बढ़ रही गर्मी के लिए मानव खुद जिम्मेदार हैं। एक नए शोध में इसकी पुष्टि हुई है। वैज्ञानिकों ने इस शोध के अनुसार, साल 1930 के बाद से रिकार्ड तोड़ गर्म सालों के लिए मानव को जिम्मेदार बताया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन में मानवों के हस्तक्षेप के बिना साल-दर साल गर्मी का इतनी अधिकता से बढ़ना संभव नहीं है।
नए अध्ययन के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण वैश्विक स्तर पर रिकॉर्ड तोड़ गर्म साल 1937, 1940,1941,1943-44,1980-1981,1987-1988-1990,1995,1997-98, 2010 और 2014 रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न से इस अध्ययन के मुख्य लेखक एंड्रयू किंग ने बताया, “हम हर जगह देख रहे हैं कि अत्यधिक गर्मी की घटनाएं जलवायु परिवर्तन के संकेत को मजबूत कर रही हैं।”
वैज्ञानिकों को इन प्रभावों की जानकारी पांच अलग-अलग देशों के आकलन करने के बाद हुई थी। वैज्ञानिकों ने मध्य ब्रिटेन, मध्य यूरोप, मध्य अमेरिका, पूर्वी एशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के तापमान और जलवायु परिवर्तन का आकलन किया था।
किंग ने कहा, “मानव प्रेरित जलवायु परिवर्तन के संकेतों के संबंध में ऑस्ट्रेलिया दुनिया के बाकी देशों से बेहतर स्थिति में हैं,जहां मानव प्रेरित जलवायु परिवर्तन के संकेत काफी कम मिले हैं।” यह शोध पत्रिका ‘अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन’ में प्रकाशित किया जाएगा।
अन्तर्राष्ट्रीय
भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे
नई दिल्ली। बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफे भारत की निवेश की संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने रविवार को कंपनी की सालाना बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत में अवसरों की भरमार हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने सभी आर्थिक मानदंडों में अच्छी प्रगति की है। अब लगभग 3.7 ट्रिलियन डॉलर (अनुमान वित्त वर्ष 2023-24) की जीडीपी के साथ भारत आर्थिक रूप से पांचवां सबसे बड़ा देश है। एक दशक पहले देश 1.9 ट्रिलियन डॉलर (मौजूदा बाजार मूल्य) की जीडीपी के साथ भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस 10 साल की यात्रा में कई रिफॉर्म हुए जिसने देश को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाया है।
रविवार को अपनी कंपनी की वार्षिक बैठक में वॉरेन बफेट ने कहा, भारत में नई संभावनाओं का पता लगाएं। यहां ऐसे क्षेत्र हो सकते हैं जिनको सर्च नहीं किया गया है या यहां मौजूद अवसरों पर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि भारत में बहुत सारे अवसर हैं। सवाल यह है कि क्या हमें उनके बारे में जानकारी है, जिसमें हम भाग लेना चाहेंगे। बफेट देश में संभावित प्रवेश की तलाश में हैं। भारत की जीडीपी ग्रोथ एक नए शिखर पर पहुंचने के लिए तैयार है। विनिर्माण और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टरों ने फिर से सुधार देखना शुरू कर दिया है और जीएसटी कलेक्शन नई ऊंचाई हासिल कर रहा है।
आरबीआई के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत की जीडीपी ग्रोथ महामारी से पहले 2020 के दौरान दर्ज की गई 7 प्रतिशत से ऊपर बढ़ने के संकेत हैं। आईएमएफ के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 2004 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 635 डॉलर थी। 2024 में देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी बढ़कर 2,850 डॉलर हो गई है, जो इसके समकक्ष देशों के लिए 6,770 डॉलर का 42 प्रतिशत है। इस महीने की शुरुआत में जारी एचएसबीसी सर्वे के अनुसार, मजबूत मांग के कारण भारत का विनिर्माण सेक्टर अप्रैल में मजबूत गति से बढ़ा। इसके अलावा विश्व चुनौतियों के बावजूद, एक लाख से अधिक स्टार्टअप और 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न के साथ देश ग्लोबल स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
सुबह डल नजर आता है चेहरा, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
-
लाइफ स्टाइल14 hours ago
दिल से जुड़ी बीमारियों को न्योता देता है जंक फूड, इन खाद्य पदार्थों से करें परहेज
-
नेशनल3 days ago
13 मई को वाराणसी में होगा पीएम मोदी का भव्य रोड शो, 14 को दाखिल करेंगे नामांकन
-
नेशनल3 days ago
आकाश आनंद को पद से हटाने पर बोले अखिलेश- चाहे कुछ ले बसपा, एक भी सीट नहीं आने वाली
-
नेशनल3 days ago
अरुणाचल प्रदेश में 28 असंतुष्ट नेताओं को बीजेपी ने पार्टी से किया बाहर
-
नेशनल3 days ago
तेलंगाना के करीमनगर में बोले पीएम मोदी- तीसरे फेज में उड़ा कांग्रेस और इंडी गठबंधन का तीसरा फ्यूज
-
नेशनल3 days ago
अचानक सिक लीव पर गए 300 सीनियर कर्मचारी, एयर इंडिया की 70 से ज्यादा उड़ानें रद्द
-
नेशनल3 days ago
अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला