Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

हॉलीवुड :एक्ट्रेस चीखती रही मुझे पीरियड्स है लेकिन प्रोड्यूसर वीनस्टीन रेप करता रहा

Published

on

Loading

मुम्बई। विश्व में महिलाओं के साथ यौन उत्पीडऩ का मामला लगातार बढ़ रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जो मीडिया में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार की खबरे नहीं आती है। सोशल मीडिया पर आजकल विश्व स्तर पर एक कैंपन चल रहा जिसमें महिलाएं यौन उत्पीडऩ का दर्द बया करती है।

दरअसल MeToo  कैंपन के सहारे महिलाएं अपने साथ होने वाले यौन उत्पीडऩ को इस मंच पर शेयर करती है। इसी के तहत जब हॉलीवुड के मूवी मुगल हार्वी वीनस्टीन पर दर्जनों महिलाओं ने रेप और उत्पीडऩ के आरोप लगाए थे। अब एक और महिला ने कहा है कि वीनस्टीन ने उनके साथ हैवानियत की।

मिमी हलेयी नाम की महिला के अनुसार 2006 में हार्वी वीनस्टीन ने उनके साथ बेहद शर्मनाक काम करते हुए उनके साथ रेप किया है। बता दें कि प्रोडक्शन असिस्टेंट रही मिमी हलेयी के इस आरोप के बाद एक बार फिर महिलाओं के साथ होने वाली हैवानियत सामने आई है। यह हैवानियत तब हुई है जब उसका पीरियड्स चल रहा था और उसने मना भी किया लेकिन वह नहीं माना और उसका रेप कर दिया। हालांकि उस महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी थी।

मिमी के अनुसार हार्वी वीनस्टीन ने उसे बेडरूम में ले गया और कहने लगा कि हमलोग एक दूसरे के बेहद करीब है। इसके बाद मिमी ने इसका जवाब नहीं दिया था। इसके बाद उसके साथ रेप किया गया। बता दें कि आज कल महिलाओं के साथ होने वाली हैवानियत लगातार बढ़ रही है। रेप की घटनाये तो आए दिन मीडिया के माध्यम से प्रकाश में आती रहती है। इस तरह से महिला सोशल मीडिया के माध्यम से अपने ऊपर होने वाले यौन उत्पीडऩ को साझा कर रही है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending